- Back to Home »
- Crime / Sex »
- CBI ने डिप्टी कमिश्नर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा....
Posted by : achhiduniya
31 March 2026
केंद्रीय अन्वेषण
ब्यूरो (CBI) ने
शाहदरा नॉर्थ जोन के डिप्टी कमिश्नर लेफ्टिनेंट कर्नल अभिषेक कुमार मिश्रा को
गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि शाहदरा दिल्ली नगर निगम नॉर्थ जोन के
डिप्टी कमिश्नर को 4 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। आरोप है कि डिप्टी कमिश्नर अभिषेक कुमार मिश्रा
ने किसी काम को करने के बदले 4 लाख रुपये की मांग की थी। CBI
को इस बात की जानकारी मिली,
जिसके बाद जाल बिछाया गया और अधिकारी को
रिश्वत के पैसे लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अधिकारी
भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल हैं, जो वर्तमान में MCD में प्रतिनियुक्ति पर तैनात थे। CBI
की टीम अब अधिकारी
से पूछताछ कर रही है और
यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इस मामले में और भी लोग शामिल हैं। इस
गिरफ्तारी के बाद MCD विभाग में हड़कंप मच गया है। दिल्ली नगर निगम (MCD) दुनिया के सबसे बड़े शहरी निकायों में से एक है,
जो दिल्ली के लगभग 96%
भौगोलिक क्षेत्र में नागरिक सेवाएं प्रदान
करता है। इसकी स्थापना 7 अप्रैल, 1958 को संसद के एक अधिनियम के तहत की गई थी। बीच में
इसे प्रशासनिक कारणों से तीन हिस्सों (उत्तर, दक्षिण और पूर्वी दिल्ली नगर निगम) में विभाजित
किया गया था, लेकिन 22
मई, 2022 को केंद्र सरकार ने इसे फिर से एकीकृत कर एक एकल 'MCD'
बना दिया। इसका मुख्यालय मिंटो रोड स्थित
ऐतिहासिक 'सिविक
सेंटर' में है।

