- Back to Home »
- Politics , State News »
- MH-DCM एकनाथ शिंदे ने बेटे डॉ.श्रीकांत शिंदे को सौंपी चुनावी कमान
Posted by : achhiduniya
31 March 2026
लोकसभा चुनाव को
ध्यान में रखते हुए शिवसेना ने पहले ही
कमर कस ली है। शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के
आदेश पर पार्टी ने राज्य की सभी 48 लोकसभा सीटों के लिए संपर्क प्रमुखों की घोषणा कर
दी है। मुंबई में लोकसभा चुनाव में शिवसेना को एक भी सीट नही मिल पाई थी जिसके
चलते एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने अभी से मुंबई के सभी 6
लोकसभा चुनाव क्षेत्र की जिम्मेदारी
श्रीकांत शिंदे को सौंप दी है। इसमें मुंबई की छह लोकसभा सीटों और ठाणे लोकसभा की
जिम्मेदारी शिवसेना संसदीय दल के नेता सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे को सौंपी गई है।
भिवंडी और कल्याण लोकसभा के संपर्क प्रमुख के रूप में
सांसद नरेश म्हस्के को चुना
गया है। शिवसेना
ने राज्य की सभी लोकसभा सीटों के लिए संपर्क प्रमुख घोषित कर दिए हैं। मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर पश्चिम, मुंबई उत्तर मध्य, मुंबई दक्षिण मध्य, पूर्वोत्तर मुंबई और दक्षिण मुंबई —
इन मुंबई की सभी छह लोकसभा सीटों के
संपर्क प्रमुख पद की जिम्मेदारी सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे को दी गई है। डॉ.
श्रीकांत शिंदे के साथ मंत्री योगेश कदम, विधायक नीलेश राणे और पूर्व सांसद राहुल शेवाळे
को भी मुंबई की लोकसभा सीटों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही ठाणे लोकसभा का संपर्क प्रमुख पद भी डॉ.
श्रीकांत शिंदे को ही दिया गया है।

