Posted by : achhiduniya 24 April 2026

मुंबई पुलिस ने महाराष्ट्र नव निर्माण सेना नेता नयन कदम, कुणाल माईणकर और किरण नकाशे समेत कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को मेडिकल जांच के लिए शताब्दी अस्पताल ले जाया गया है। मुंबई पुलिस ने मराठी मुद्दे पर हंगामा मचाने के आरोप में राज ठाकरे की पार्टी मनसे के नेताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक हरीश गवली ने जानकारी देते हुए बताया कि राम यादव की तरफ से दहिसर में रिक्शा चालकों के लिए एक संवाद सभा आयोजित की गई थी, जिसमें संजय निरुपम शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम का मनसे की तरफ से विरोध किया गया था। हालांकिपुलिस ने इस मामले में नयन कदम, कुणाल माईणकर और किरण नकाशे समेत 11 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। सभी आरोपियों को कल बोरिवली कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 189(2), 191(3), 191(2), 190, 125, 
324(4), 115(2) और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम, 1951 की धारा 135, 37(1)(अ) के तहत मामला दर्ज किया है। मुंबई में सभी ऑटो चालकों को मराठी सीखना अनिवार्य किया गया है जिसपर राज ठाकरे की पार्टी भी समर्थन में सड़क पर उतर आई है। वहीं, उत्तर भारतीय नेताओं ने ऑटो वालों की सभाएं कर उन्हें मराठी भाषा की अहमियत समझाने और मराठी भाषा सीखने के लिए समय देने की मांग उठाई है। इसके कारण मनसे आक्रोशित है। मनसे का कहना है जिसे मराठी बोलनी नहीं आती वो ऑटो ना चलाए क्योंकि ये परप्रांतीय ऑटो चालक मराठी ग्राहकों से बदसलूकी करते हैं। शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय निरुपम ने कहा था कि महाराष्ट्र का एजेंडा है कि राज्य में मराठी भाषा को बढ़ावा दिया जाए। हमें मूल एजेंडा से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन हमारा विरोध उन ऑटो और रिक्शा चालकों के परमिट रद्द करने की धमकी के खिलाफ है जो मराठी बोलना नहीं जानते। कम से कम उन्हें सीखने की अनुमति तो दें, यही हमने सरकार से कहा है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ नेपाल के नए भंसार नियम से भारतीय व्यवसायियों पर दिख रहा असर, रोजी रोटी का गहराया संकट।@ फर्जी B.Ed सर्टिफिकेट रैकेट का भंडाफोड़, 300 से ज्यादा छात्रों से ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार।@ बंगाल का सोना पप्पू कांड- 40 करोड़ का घोटाला, हवाला और जमीन कब्जाने का खेल-ED के रडार पर खाकी और खादी'।@ दिल्ली में 1 बजे से 4 बजे तक मजदूर नहीं करेंगे काम,भीषण गर्मी के बीच CM रेखा गुप्ता का निर्देश।@ नोएडा-इंडस्ट्रियल सेक्टर में होगी अलग पुलिस व्यवस्था, मजदूर आंदोलन के बाद कमिश्नरेट का बड़ा फैसला।@ मुंबई के मीरा भायंदर में सुरक्षा गार्डों से कलमा पढ़वाने का आरोप, इनकार करने पर चाकू से हमला।@ TMC सांसद मिताली बाग पर हमले के बाद बंगाल की सियासत में उबाल, अभिषेक बनर्जी ने BJP को दी बड़ी चेतावनी।@ लद्दाख में लेह-कारगिल के साथ बनेंगे और 5 नए जिले, LG विनय सक्सेना ने दी गठन की मंजूरी।@ ईरान के विदेश मंत्री ने रूसी राष्ट्रपति से मुलाकात की, पुतिन बोले, 'रूस हर संभव मदद को तैयार'।@ बुर्का, किताबें, ऐप-TCS धर्मांतरण केस में खुलने लगी निदा खान की क्राइम कुंडली, SIT जांच में खुलासे।@ बिहार- स्कूल टीचर की गंदी नजर से परेशान 12 साल की छात्रा लापता, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -