- Back to Home »
- State News »
- 26 वर्षों के दौरान ट्रेजरी से हुई एक-एक निकासी की सूक्ष्म जांच की जाएगी..झारखंड वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर का ऐलान
26 वर्षों के दौरान ट्रेजरी से हुई एक-एक निकासी की सूक्ष्म जांच की जाएगी..झारखंड वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर का ऐलान
Posted by : achhiduniya
13 April 2026
झारखंड
के राज्य वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने एक ऐसा ऐलान किया है,जिसने प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप
मचा दिया है। राज्य गठन वर्ष 2000 से लेकर अब तक यानी पिछले 26
वर्षों के दौरान
ट्रेजरी से हुई एक-एक निकासी की सूक्ष्म जांच की जाएगी। वित्त मंत्री ने साफ कर दिया है कि यह
केवल फाइलें पलटने तक सीमित नहीं रहेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से
चर्चा के बाद स्पष्ट किया कि सरकारी खजाने से निकले एक-एक रुपये की वसूली
दोषियों की
चल-अचल संपत्ति (मकान-जमीन) बेचकर की जाएगी। बोकारो और हजारीबाग जैसे बड़े घोटालों
की जांच के लिए एक IAS अधिकारी की अध्यक्षता में टीम बनेगी। तकनीकी पेचीदगियों को समझने के
लिए महालेखाकार कार्यालय (AG Office) के विशेषज्ञों को भी टीम में शामिल
किया जाएगा। जिलों में दर्ज सभी FIR अब CID को ट्रांसफर की जा सकती हैं,
ताकि 'आपराधिक साजिश' के बड़े जाल को काटा जा सके। 33
ट्रेजरी रडार
पर: राज्य के सभी 24 जिलों की 33 ट्रेजरी की फाइलें अब जांच के दायरे
में हैं। बोकारो और हजारीबाग में पुलिसकर्मियों के वेतन के नाम पर करोड़ों की
अवैध निकासी ने सरकार के कान खड़े कर दिए हैं। इसी कड़ी में रांची कोषागार में भी
पिछले 3 साल के पुलिस वेतन रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। हालांकि शुरुआती जांच
में रांची में सब ठीक मिला है, लेकिन वित्त मंत्री के सख्त तेवरों ने
साफ कर दिया है कि अब सिस्टम की सफाई होकर रहेगी। जबकि रांची के डीसी के आदेश के बाद रांची ट्रेजरी से रकम थ्री स्तरीय सुरक्षा लेयर के
बाद निकल सकेंगे।

