- Back to Home »
- State News »
- शराब बिक्री पांच वर्षों के वित्तीय रिकॉर्ड्स का क्रॉस-वेरिफिकेशन कराएगी दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सरकार...
शराब बिक्री पांच वर्षों के वित्तीय रिकॉर्ड्स का क्रॉस-वेरिफिकेशन कराएगी दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सरकार...
Posted by : achhiduniya
13 April 2026
दिल्ली
की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शराब की बिक्री से जुड़े सभी सरकारी उपक्रमों के
पिछले पांच वर्षों के वित्तीय रिकॉर्ड्स का गहन क्रॉस-वेरिफिकेशन करने के निर्देश
दिए हैं। यह निर्णय उन रिपोर्टों के बाद लिया गया है, जिनमें यह सामने आया है कि कई स्थानों
पर लंबे समय से खातों का मिलान नहीं किया गया है, जिससे भारी वित्तीय अनियमितताओं की
आशंका जताई जा रही है। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि इसे
सुधारने के लिए अब खातों की सख्त निगरानी होगी, हर रिकॉर्ड का ठीक से मिलान किया जाएगा
और पूरी प्रक्रिया में
वेरिफिकेशन और वैलिडेशन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा
कि जांच में यदि किसी भी स्तर पर अनियमितता या राजस्व को नुकसान पहुंचाने की बात
सामने आती है, तो जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की
जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित संस्थाओं
और आबकारी विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि वे इस पूरी प्रक्रिया की विस्तृत
रिपोर्ट तैयार कर आदेश जारी होने की तारीख से 2 महीने के भीतर वित्त विभाग को अनिवार्य
रूप से सौंपें।

