Posted by : achhiduniya 05 April 2026

दावथ थाना क्षेत्र के मालियाबाग स्थित एक मैरिज हॉल में 39 महिलाएं और 41 पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए। बिहार के रोहतास जिले में एक मैरिज हॉल से 80 लड़के-लड़कियां आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए हैं। पुलिस ने इस मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने सभी 39 महिलाओं और 41 पुरुषों को कोर्ट में पेश किया। बिक्रमगंज के एसडीएम प्रभात कुमार की सूचना पर दावथ थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में कुल 31 नाबालिग शामिल पाए गए हैं, जिनमें 18 लड़कियां और 13 लड़के हैं। नाबालिग लड़कियों के मामले को पॉक्सो एक्ट के तहत एडीजे-7 की अदालत में प्रस्तुत किया गया है। वहीं, नाबालिग लड़कों के मामले में 13 ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जहां वयस्क महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में मिलीं। एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह ने बताया कि सभी मामलों में अलग-अलग धाराओं के तहत पुलिस जांच कर 
रही है। पकड़े गए युवक-युवतियों में अधिकांश आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के निवासी हैं, और इनमें कई स्कूल और कॉलेज की छात्राएं भी शामिल हैं। मामले में नाबालिग लड़कियों को मेडिकल जांच और अन्य कानूनी प्रक्रियाओं के लिए बाल कल्याण समिति को सौंप दिया गया है। प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है, ताकि किसी संभावित नेटवर्क या अन्य अवैध गतिविधियों का खुलासा किया जा सके। शुक्रवार को बिक्रमगंज के एसडीएम के नेतृत्व में दावथ थाना क्षेत्र के मालियाबाग स्थित प्रकाश मैरिज हॉल एंड होटल में छापेमारी की गई थी। 
इस दौरान 80 युवक-युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। फिलहाल, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है और आगे और भी खुलासे होने की संभावना है। पुलिस ने कहा कि यह मामला केवल एक घटना तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे किसी संगठन या नेटवर्क की सक्रियता भी हो सकती है। ऐसे में सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। पकड़े गए सभी युवाओं और महिलाओं को कोर्ट में पेश किया गया, और आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू हो गई। नाबालिग लड़कियों के मामले की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए उन्हें तुरंत बाल कल्याण समिति के संरक्षण में रखा गया। 



एसडीपीओ ने कहा,हम इस मामले की पूरी जांच कर रहे हैं और किसी भी संभावित अपराध नेटवर्क को उजागर करने के लिए सभी कानूनी कदम उठाए जा रहे हैं। इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय ग्रामीणों और पकड़ी गई छात्राओं के परिजनों ने घटना की निंदा की है और अधिकारियों से जल्द से जल्द न्याय की उम्मीद जताई है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ LPG लदे दो और भारतीय जहाजों ने पार किया होर्मुज, सरकार ने बताया-पेट्रोल-डीजल, अनाज-खाद सब पर्याप्त। @ छावनी में तब्दील होगा बंगाल! 3000 जवानों को और डिपुट करेगा निर्वाचन आयोग।@ मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पेश महाभियोग प्रस्ताव खारिज, TMC की अगुआई में विपक्ष ने किया था पेश।@ नेपाल के सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व PM केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक होंगे रिहा।@ स्वयंभू बाबा खरात को मुश्किलें फिर बढ़ी, मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज।@ राज्यसभा 19 सदस्यों ने ली शपथ, शरद पवार, रामदास आठवले, थंबीदुरई, तिरुची शिवा की वापसी।@ खुद को इतना बड़ा न समझिए,सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल के चीफ सेक्रेटरी को लगाई फटकार।@ तमिलनाडु के 9 पुलिसकर्मियों को कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा, हिरासत में बाप-बेटे की हुई थी मौत।@ बंगाल SIR: मालदा कांड में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, सभी 12 FIR की जांच NIA को सौंपने का आदेश।@ हॉस्टल में सीनियर्स का आतंक! नींद से जगाकर दो जूनियर को लोहे की रॉड से पीटा, घायल छात्र अस्पताल में भर्ती। @ तेलंगाना में माओवाद को बड़ा झटका-20 लाख के इनामी सोडी केशालु समेत 41 नक्सलियों का आत्मसमर्पण।@ दिल्ली HC से बोले अरविंद केजरीवाल, मैं अपना केस खुद लड़ूंगा, अगले सोमवार को होगी सुनवाई।@ थाली में परोसा जा रहा था जहर, सूरत में 2 साल से चल रहा नकली पनीर का खेल बेनकाब।@ अरुणाचल प्रदेश के CM पेमा खांडू को SC से झटका, सरकारी ठेकों के मामले में CBI को जांच के आदेश।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -