Posted by : achhiduniya 05 April 2026

मदरसों पर कड़ा प्रहार करते हुए महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने आरोप लगाया कि वहां डॉक्टर या इंजीनियर नहीं, बल्कि आतंकवादी तैयार किए जाते हैं। उन्होंने सहर यूनिस शेख के बयानों का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसी विचारधारा मदरसों से ही आती है।  राणें ने कहा-जो आज कल भाषण में बोल रहे हैं,ठीक है आजकल के बच्चे हैं थोड़ा लोक प्रतिनिधि बन गए तो इसको वहां हरा कर देंगे सहर यूनिस शेख के बयान पर कोई बात नहीं वह लोकप्रतिनिधि है,इसलिए उस पर कुछ नहीं कहूंगा, लेकिन उसकी विचारधारा महत्वपूर्ण है। इन्हें बचपन से मदरसों में सिखाया जाता है, मदरसों में बैठकर इन्हें डॉक्टर और इंजीनियर नहीं बनाया जाता वहां आतंकवादी तैयार किए जाते हैं। उसके बाद उन लोगों की जुबान से ऐसे शब्द बाहर आते हैं।इन सभी मदरसों को बंद कर देना चाहिए और इन सभी आतंकवादियों को बाहर निकालो। आप थोड़ा रुकिए। हम धर्मांतरण कानून लेकर आए ना अब अगला नंबर मदरसों का है। नितेश राणे मुंब्रा का नाम बदलकर मुंब्रा देवी करने की बात भी कही। उन्होंने कहा-आप चिंता मत करिए हमने इस्लामपुर का 
ईश्वरपुर किया हम मुंब्रा का भी मुंब्रा देवी करेंगे। आप सभी को अपनी जुबान देकर जा रहा हूं, कोई जीतुद्दीन (जितेंद्र आव्हाड ) कुछ नहीं कर पाएगा। ऐसों को मैं सुबह नाश्ते में खाता हूं। उसको देखा ना सभा में माफी मांगनी पड़ी अच्छा हुआ की सभा में मिला और अच्छा हुआ कि मैं मंत्री हूं। नहीं तो वापस घर नहीं जा पाता। हम महाराष्ट्र में लव जिहाद कानून लेकर आए अब कोई हमारे हिंदू बहन को तिरछी नजर से देखें। अब आने दो किसी भी शाहरुख खान, आमिर खान को 7 साल जेल में रहेंगे साबुन भी नहीं उठा पाएंगे। मैं क्या कह रहा हूं मेरी बात को समझना।  भाषण के अंत में उन्होंने फिल्म धुरंधर का डायलॉग दोहराते हुए चेतावनी दी कि यह देवा भाऊ का महाराष्ट्र है, घुसेगा भी और मारेगा भी। दरअसल, राणे अक्सर अपने विवादास्पद बयानों के चलते सुर्खियों में रहते हैं। इस बार मुंब्रा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए वे बेहद आक्रामक रुख में नजर आए। उन्होंने मदरसों को आतंकियों की फैक्ट्री करार दिया साथ ही मुंब्रा देवी का नाम बदलने की बात भी कही। फिर उन्होंने एक चेतावनी भरे लहजे में कहा-यह देवा भाऊ का महाराष्ट्र है, घुसेगा भी और मारेगा भी। नीतीश राणे के इस बयान ने सियासत में खलबली पैदा कर दी।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ LPG लदे दो और भारतीय जहाजों ने पार किया होर्मुज, सरकार ने बताया-पेट्रोल-डीजल, अनाज-खाद सब पर्याप्त। @ छावनी में तब्दील होगा बंगाल! 3000 जवानों को और डिपुट करेगा निर्वाचन आयोग।@ मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पेश महाभियोग प्रस्ताव खारिज, TMC की अगुआई में विपक्ष ने किया था पेश।@ नेपाल के सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व PM केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक होंगे रिहा।@ स्वयंभू बाबा खरात को मुश्किलें फिर बढ़ी, मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज।@ राज्यसभा 19 सदस्यों ने ली शपथ, शरद पवार, रामदास आठवले, थंबीदुरई, तिरुची शिवा की वापसी।@ खुद को इतना बड़ा न समझिए,सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल के चीफ सेक्रेटरी को लगाई फटकार।@ तमिलनाडु के 9 पुलिसकर्मियों को कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा, हिरासत में बाप-बेटे की हुई थी मौत।@ बंगाल SIR: मालदा कांड में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, सभी 12 FIR की जांच NIA को सौंपने का आदेश।@ हॉस्टल में सीनियर्स का आतंक! नींद से जगाकर दो जूनियर को लोहे की रॉड से पीटा, घायल छात्र अस्पताल में भर्ती। @ तेलंगाना में माओवाद को बड़ा झटका-20 लाख के इनामी सोडी केशालु समेत 41 नक्सलियों का आत्मसमर्पण।@ दिल्ली HC से बोले अरविंद केजरीवाल, मैं अपना केस खुद लड़ूंगा, अगले सोमवार को होगी सुनवाई।@ थाली में परोसा जा रहा था जहर, सूरत में 2 साल से चल रहा नकली पनीर का खेल बेनकाब।@ अरुणाचल प्रदेश के CM पेमा खांडू को SC से झटका, सरकारी ठेकों के मामले में CBI को जांच के आदेश।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -