Posted by : achhiduniya 01 April 2026

SIT ने गुरुग्राम के यू-ब्लॉक और चकरपुर समेत कई स्थानों पर छापेमारी की। रेड के दौरान पुलिस ने 15 सिम बॉक्स, 504 सिम कार्ड, 7 वाई-फाई राउटर, 7 TAPO कैमरे, 29 वाई-फाई स्विच, 30 बैटरियां और अन्य तकनीकी उपकरण बरामद किए। ये उपकरण इंटरनेट के माध्यम से कॉल डायवर्ट करने और फर्जी कॉल के जरिए लोगों को ठगने में इस्तेमाल किए जा रहे थे। गौरतलब है कि,हरियाणा की गुरुग्राम पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े एक बड़े साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह फिलीपींस और कंबोडिया से संचालित हो रहा था। भारत में सिम बॉक्स के जरिए साइबर अपराधों को 
अंजाम दे रहा था। पुलिस ने इस मामले में 5 अलग-अलग शिकायतों के आधार पर 5 मामले दर्ज किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कासगंज निवासी राहुल कुमार, अहमदाबाद निवासी यश अमृत सिंह डुगर, कच्छ निवासी भाविका भगचंदानी, लितेश और सागर के रूप में हुई है। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी फिलीपींस और कंबोडिया में बैठे अपने आकाओं के संपर्क में थे और नेपाल-बिहार रूट के जरिए उपकरण भारत लाते थे। डीसीपी गौरव राजपुरोहित ने कहा कि इस नेटवर्क के जरिए डिजिटल अरेस्टिंग जैसे साइबर अपराधों को अंजाम दिया जाता था। हजारों फर्जी सिम कार्ड सक्रिय किए गए थे। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पूरे नेटवर्क की गहन जांच जारी है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ पश्चिम बंगाल में छठ पूजा के चंदे पर बवाल! 500 की जगह 300 रुपये देने पर भिड़े दो गुट।@ छठ पर क्या है राज ठाकरे और उद्धव की सेना का हठ, कई घाटों पर बढ़ानी पड़ी सुरक्षा-भोजपुरी गीतों पर भी विवाद।@ राहुल गांधी के मंच से इटली के नेता ने लगाए वोट चोर, गद्दी छोड़ के नारे, BJP ने विदेशी दखल बताया।@ कोई पात्र मतदाता अंतिम सूची से बाहर नहीं रहेगा,SC में SIR पर चुनाव आयोग का हलफनामा।@ पाकिस्तान को 16 राज्यों में बांटने के असीम मुनीर के प्लान पर लगा ब्रेक, शहबाज और जरदारी ने पलट दिया गेम।@ दिसंबर में पास होगा परिसीमन बिल! पहले हफ्ते में हो सकता है संसद का सत्र।@ UGC का बड़ा फैसला- एक ही सेशन में ली गई 2 डिग्रियां होंगी मान्य, 2022 से पहले वालों को भी राहत।@ पुणे एयरपोर्ट पर IndiGo की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, टेकऑफ के बाद खराब हुआ लैंडिंग गियर- सभी 192 लोग सुरक्षित।@ लखनऊ में 25 लाख युवाओं को टैबलेट वितरण के दूसरे चरण की शुरुआत, CM योगी ने बांटे टैबलेट।@ सपा के राज में सिर्फ तिजोरियां भरी गईं, लेकिन BJP की कथनी-करनी में फर्क नहीं', बोले पंकज चौधरी।@ सोनाक्षी सिन्हा की आपत्तिजनक AI तस्वीरें-वीडियो बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की चूक से कोर्ट से मिली जमानत।@ CNG के दाम फिर बढ़े, एक झटके में ₹1.50 महंगी हुई गैस- बीते ढाई महीने में ₹5.50 तक बढ़ चुकी है कीमत।@ भक्त ने दिया 10 करोड़ रुपए का दान, तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम के ट्रस्ट और EO को सौंपा चेक।@ आतंकियों को मौत का खौफ, पाकिस्तान में हाफिज सईद, मसूद अजहर को सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाया गया।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

प्रभात फेरी-नगर कीर्तन श्री कलगीधर सत्संग मंडल जरीपटका नागपुर द्वारा

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -