Posted by : achhiduniya 28 April 2026

ईरान को दो मोर्चों पर लड़ाई लड़नी पड़ रही हैपहला मोर्चा रोजमर्रा की जरूरत की चीजों और खाद्य संकट को रोकना है, जबकि दूसरा और सबसे गंभीर मोर्चा युद्ध स्तर पर अपने तेल कुओं को बचाने का है,अगर ईरान तेल प्रोडक्शन बंद करता है, तो उसकी तेल क्षमता को स्थायी नुकसान पहुंच सकता हैअमेरिका की ओर से ईरान पर लगाई गई नौसैनिक नाकाबंदी अब तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है इस नाकाबंदी का नाम अमेरिका ने इकॉनॉमिक फ्यूरी -आर्थिक तूफान रखा है, जिसका मकसद ईरान के तेल उद्योग को पूरी तरह से बर्बाद करना हैजानकारों के मुताबिक होर्मुज स्ट्रेट खुलने की संभावनाएं फिलहाल बेहद कम हैं और इस तनाव से पूरे मिडिल ईस्ट में बड़े युद्ध का खतरा कई गुना बढ़ गया हैसी आशंका जताई जा रही है कि इस महासंग्राम (बड़े युद्ध) का केंद्र ओमान की 
खाड़ी बन सकता है, जहां अमेरिकी युद्धपोत पहले से ही तैनात हैंरिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान फिलहाल करीब 20 लाख बैरल प्रतिदिन तेल उत्पादन कर रहा है, लेकिन उसकी कुल भंडारण क्षमता मात्र 12 करोड़ बैरल ही है।  29 अप्रैल तक यह क्षमता पूरी तरह भरने की उम्मीद है। ईरान ने अपने सभी बड़े टैंकरों में भी तेल भरना शुरू कर दिया है, लेकिन वे भी लगभग भर चुके हैं। फारस की खाड़ी में तेल से भरे टैंकर तैर रहे हैं। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने एक पोस्ट में कहा है, बचे हुए IRGC नेता सीवेज पाइप में फंसे चूहों की तरह दम तोड़ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी नाकाबंदी से ईरान का तेल उद्योग उत्पादन बंद करने की कगार पर है और वहां जल्द ही पेट्रोल की कमी होने वाली है। 
रान का ज्यादातर तेल सोर क्रूड है। पाइपलाइन में तेल रुकने से यह पानी और गैसों के साथ मिलकर एक एसिड बनाता है, जिससे पाइपलाइन और पंपिंग स्टेशन के पुर्जों में तेजी से जंग लगने और उनके गलने का खतरा बढ़ जाता है। भविष्य में पंप दोबारा शुरू करने पर उनके डैमेज होने का खतरा कई गुना ज्यादा होगा। ईरान के पुराने तेल कुओं में तेल के नीचे पानी की परत होती है। पंपिंग रुकने से नीचे का पानी ऊपर आकर चट्टानों में घुस सकता है, जिससे तेल चट्टानों में हमेशा के लिए फंस जाएगा।  साथ ही, दबाव कम होने से चट्टानें आपस में चिपक या ढह सकती हैं, जिससे भविष्य में तेल निकालना मुश्किल हो जाएगा। अनुमान है कि ऐसा होने पर ईरान अपनी आने वाली उत्पादन क्षमता का 20 से 30 फीसदी हमेशा के लिए खो देगा।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ पंजाब ने साइलेंट किलर हाइपरटेंशन के खिलाफ मजबूत की लड़ाई, 1 करोड़ से अधिक लोगों की हुई स्क्रीनिंग।@ गाय का बर्थ सर्टिफिकेट दिखाओ, बंगाल की BJP विधायक ने गाड़ी रुकवाकर की डिमांड- TMC ने घेर लिया।@ हॉस्पिटल के उद्घाटन के बाद सीएम सम्राट चौधरी से मिले गौतम अदाणी, बिहार में 60,000 करोड़ के निवेश का ऐलान।@ केरलम में कल CM पद की शपथ लेंगे सतीशन, मुस्लिम लीग के 5 विधायक भी बनेंगे मंत्री।@ ओडिशा में एक साथ मर गईं 5,300 मुर्गियां! फार्म मालिक ने बिजली-डीजल संकट को बताया वजह।@ विदेश में भी राम का रंग, नीदरलैंड में भारतीय ने वारली आर्ट में उकेरी पूरी रामायण। @ UAE के न्यूक्लियर पावर प्लांट पर हमला, पश्चिमी सीमा से आए थे 3 ड्रोन, 2 को मार गिराया।@ बिहार- ऑर्केस्ट्रा की आड़ में जबरन देह व्यापार, 6 नाबालिग लड़कियां मुक्त- एक निकली प्रेग्नेंट।@ उज्जैन में साध्वी ने की सुसाइड की कोशिश, सबके सामने खुद पर डाला पेट्रोल वीडियो वायरल।@ तमिलनाडु सीएम विजय से मिले कमल हासन, पायरेसी, टैक्स फ्री से लेकर सरकारी OTT प्लैटफॉर्म तक की ये 6 मांगें।@ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में कार्गो जहाजों को निशाना बनाना मंजूर नहीं, UN में भारत की दो टूक।@ उत्तराखंड में जिहादी ड्रग की हाईटेक लैब, रोज 50000 कमा रहा था मालिक, 227KG कैप्टागॉन को लेकर हुए बड़े खुलासे। @ बिहार में 9 पुलों पर हादसे का खतरा, पटना IIT की रिपोर्ट में हुआ खुलासा; एक्शन में विभाग।@ स्कूल में बेटी ने की उल्टी, मां को बुलाकर करवाया फर्श साफ, मुथरा से हैरान करने वाला मामला।@ आश्रम की बबीता भाभी यानी त्रिधा चौधरी सामने रखा इंडस्ट्री का सच, बोलीं- शुरुआत में समझौते करने पड़ते हैं।@ ईरान के साथ क्रूड ऑयल सप्लायई पर डील कर सकता है भारत! तेल-गैस संकट के बीच चीन समेत तीन और देश कतार में।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -