- Back to Home »
- Politics , State News »
- चुनावों में NIA की तैनाती पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान
Posted by : achhiduniya
28 April 2026
पहली बार किसी चुनाव में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) को
भी लगाया गया है। पूरी निगरानी कोलकाता के सेंट्रल कंट्रोल रूम से की जाएगी,
जिसे
7 क्लस्टर में बांटा गया है और
हर क्लस्टर की जिम्मेदारी एक नोडल अधिकारी को दी गई है। हर पोलिंग स्टेशन के आसपास
CCTV कैमरों से नजर रखी जा रही है
और लाइव फीड सीधे कंट्रोल रूम तक पहुंच रही है। CAPF
का
कंट्रोल रूम राज्य और जिला स्तर के चुनाव अधिकारियों से जुड़ा हुआ है। सुरक्षा के
लिए 6 हजार से ज्यादा 'क्विक
रिस्पॉन्स टीम' बनाई गई हैं,
जबकि
संवेदनशील इलाकों में बख्तरबंद गाड़ियों से गश्त जारी है।दरअसल,पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत
बुधवार को
142 सीटों पर मतदान होना है।
चुनाव आयोग ने इसके लिए अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था की है। राज्य के 7
जिलों
में होने वाली इस वोटिंग के लिए केंद्रीय बलों के 3.5 लाख
से ज्यादा जवान तैनात किए गए हैं। इनमें CRPF,
SSB, RPF, ITBP और CISF के
जवान शामिल हैं। सिर्फ कोलकाता में ही करीब 35 हजार
जवान तैनात हैं, जबकि 2550
कंपनियां
पूरे राज्य में सुरक्षा संभाल रही हैं। चुनाव आयोग ने 142 जनरल
ऑब्जर्वर और 95 पुलिस ऑब्जर्वर भी तैनात
किए हैं।
चुनाव आयोग ने हेल्पलाइन नंबर
भी जारी किए हैं, ताकि किसी भी गड़बड़ी की
सूचना तुरंत दी जा सके। 23 अप्रैल
को पहले चरण में 152 सीटों
पर मतदान हो चुका है और अब सबकी नजर दूसरे चरण पर है। दूसरे चरण में कुल 3
करोड़
21 लाख 73 हजार
837 मतदाता अपने मताधिकार का
प्रयोग करेंगे। इस चरण में SIR बड़ा
मुद्दा बना हुआ है, क्योंकि कई जिलों में
बड़ी संख्या में वोटर लिस्ट से नाम कटे हैं। नॉर्थ 24 परगना
में 12.5 लाख,
साउथ
24 परगना में करीब 11
लाख,
हावड़ा
में 6 लाख, हुगली
में 4.5 लाख और नदिया में लगभग 4.85
लाख
वोट कम हुए हैं। करीब 25 सीटें
ऐसी हैं, जहां कटे हुए वोट जीत-हार का अंतर तय कर सकते
हैं।


