Posted by : achhiduniya 13 May 2026

नीट-UG 2026 पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच कर रही है 6 लोगों को पकड़ा जा चुका है,कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही हैसूत्रों के मुताबिक प्रश्नपत्र लीक होने के बाद इसकी पहली डील महाराष्ट्र के पुणे में हुई। यहीं से दलालों और एजेंटों का नेटवर्क सक्रिय हुआ और पेपर को अलग-अलग राज्यों तक पहुंचाने का काम शुरू किया गया। जांच एजेंसियों के अनुसार राजस्थान में सबसे पहले यह पेपर सीकर पहुंचा, जो मेडिकल कोचिंग का बड़ा हब माना जाता है। आरोप है कि यहां कई छात्रों को परीक्षा से पहले यही पेपर उपलब्ध कराया गया। कुछ आरोपियों ने इसे हाई लेवल गेस पेपर बताकर बेचा,जबकि एक आरोपी ने अपने बेटे को भी परीक्षा से पहले यही सामग्री दी थी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस पूरे मामले की शुरुआत महाराष्ट्र के नासिक 
स्थित उस प्रिंटिंग प्रेस से हुई, जहां NEET-UG 2026 के प्रश्नपत्र छापे जा रहे थेसूत्रों का दावा है कि शुभम खैरनार नाम का एक व्यक्ति प्रिंटिंग प्रक्रिया से जुड़ा हुआ थाआरोप है कि उसने अपनी अंदरूनी पहुंच का फायदा उठाकर प्रश्नपत्र की कॉपी बाहर निकाली और यहीं से लीक नेटवर्क सक्रिय हो गया जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने सीधे तौर पर असली पेपर बेचने के बजाय उसे गेस पेपर का नाम दियाइसके पीछे मकसद यह था कि अगर सवाल वायरल भी हों तो छात्र, अभिभावक या कोचिंग संस्थान तुरंत इसे असली पेपर मानकर शिकायत न करें,लेकिन परीक्षा के बाद जब मिलान किया गया तो पता चला कि वायरल हुए गेस पेपर में 120 से ज्यादा सवाल हूबहू असली प्रश्नपत्र से मैच कर रहे थे 
यहीं से पूरे मामले ने बड़ा रूप ले लियामामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्र सरकार ने जांच सीबीआई को सौंप दी है। मंगलवार रात सीबीआई की टीम जयपुर पहुंची, जहां राजस्थान पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) मुख्यालय में जांच को लेकर समन्वय शुरू किया गया। सूत्रों के मुताबिक अब जांच एजेंसियां प्रिंटिंग प्रेस, डिजिटल चैट, टेलीग्राम चैनल, दलालों और संदिग्ध छात्रों के पूरे नेटवर्क को खंगाल रही हैं। फिलहाल जांच एजेंसियां इस नेटवर्क की परत-दर-परत जांच कर रही हैं और आने वाले दिनों में कई और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। बताया जाता है कि इसके बाद डिजिटल नेटवर्क का इस्तेमाल किया गया। पेपर और उससे जुड़े सवाल टेलीग्राम ग्रुप्स के जरिए तेजी से फैलाए गए। जांच में सामने आया है कि यह नेटवर्क राजस्थान, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश समेत करीब 10 राज्यों तक पहुंच चुका था। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह सामग्री परीक्षा से लगभग तीन सप्ताह पहले ही सर्कुलेशन में आ चुकी थी।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ असम में अब 18 साल से अधिक उम्र वालों का नहीं बनेगा आधार, घुसपैठियों पर नकेल के लिए हिमंता का बड़ा फैसला।@ दिल्ली पुलिस थानों में अब हर हफ्ते जनसुवाई, बड़े अधिकारी सुनेंगे समस्या, तत्काल होगा समाधान @ पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप फ्रांस में करेंगे मुलाकात, व्हाइट हाउस ने की पुष्टि।@ नोएडा एयरपोर्ट से इंडिगो की सबसे पहली उड़ान, लखनऊ से आएंगे खास मेहमान, जानें पहले दिन का पूरा शेड्यूल।@ IAEA प्रमुख का बड़ा बयान, भारत का कल्पक्कम रिएक्टर पूरी तरह सुरक्षित, इंडिया का रिकॉर्ड बेदाग।@ होर्मुज में नाकेबंदी का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं', जयशंकर से बोले रुबियो-भारत ने भी खूब सुनाया।@ राजस्थान: दुल्हन शादी के 4 महीने बाद ही प्रेमी के साथ साइकिल से भागी, CCTV में कैद हुई घटना, गहने भी ले गई।@ CBI के जाल में फंसा नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे का सीनियर इंजीनियर, ठेकेदार से मांगी थी घूस, रंगे हाथ पकड़ाया।@ नोएडा एयरपोर्ट से फ्लाइट ही नहीं, रैपिड रेल और बुलेट ट्रेन भी मिलेगी, मेट्रो के साथ जेवर रेलवे स्टेशन होगा।@ रोशन आनंद सर के भाई प्रिंस की संदिग्ध हालात में मौत, खान सर की कोचिंग पर हुए हमले में था आरोपी।@ पटना में छात्रों का जबरदस्त हंगामा, ट्रेन लेट होने के कारण स्टेशन पर की तोड़फोड़, कई पुलिसकर्मी घायल।@ ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश! क्रिस्टल MDMA के साथ 2 नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार।@ बिहार सरकार का बड़ा फैसला, राजगीर समेत कई पर्यटनस्थल के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा।@ जयपुर में कच्छा-बनियान गिरोह की दस्तक, CCTV देख उड़े होश।@ देहरादून में हिंदू युवक की हत्या से तनाव, आरोपी के घर पर चला बुलडोजर।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -