- Back to Home »
- Discussion »
- RSS को अपना अस्तित्व साबित करने के लिए रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं….
Posted by : achhiduniya
15 August 2026
बेंगलुरु
की शिवाजीनगर और चामराजपेट विधानसभा सीटों का जिक्र करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय
महासचिव (संगठन) बी.एल. संतोष ने कहा कि पिछले दो दशकों में वहां किसी भी राजनीतिक
दल का कोई हिंदू उम्मीदवार नहीं जीता है। उन्होंने राजनीतिक दलों को चुनौती दी कि
वो अगले चुनाव में ऐसे उम्मीदवार उतारें। उन्होंने कहा,हिंदू बहुमत में क्यों रहें?
किसी को हराने
के लिए नहीं, हिंदू बहुमत में इसलिए रहने चाहिए, क्योंकि भारत को भारत बने रहना चाहिए।
बीजेपी के
राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी.एल. संतोष ने कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खरगे
के उस बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है, जिसमें उन्होंने RSS
का रजिस्ट्रेशन
कराने की बात कही थी। बी.एल.संतोष ने कहा कि RSS को अपना अस्तित्व साबित करने के लिए
रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह संगठन
लाखों लोगों के
भरोसे के दम पर काम करता रहा है। हिंदू जागरण वेदिके द्वारा आयोजित अखंड भारत संकल्प दिवस
कार्यक्रम को
संबोधित करते हुए संतोष ने दावा किया कि बंटवारे के समय RSS हिंदुओं के साथ खड़ा रहा और बिना किसी
औपचारिक रजिस्ट्रेशन के काम करता रहा। उन्होंने कहा कि उस समय भी RSS
रजिस्टर्ड नहीं
था और आज भी नहीं है। रजिस्ट्रेशन से इसका अस्तित्व तय नहीं होता,
यह लाखों लोगों
के भरोसे से चलने वाला संगठन है।
बी.एल.संतोष ने कहा कि देश की आजादी हजारों
क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से मिली थी,
न कि सिर्फ नमक
सत्याग्रह या चरखा चलाने से उन्होंने कहा,हमें आजादी इसलिए मिली,
क्योंकि लाखों
देशभक्त युवक-युवतियों और सैनिकों ने अपनी जान दांव पर लगाकर लड़ाई लड़ी।
मदन लाल ढींगरा,
चंद्रशेखर आजाद,
भगत सिंह,
सुखदेव और
राजगुरु जैसे क्रांतिकारियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आजादी के 80वें साल का जश्न मनाते समय उनके बलिदानों
को याद किया जाना चाहिए। बीजेपी महासचिव ने कहा कि आजादी हमें किसी ने तोहफे में
नहीं दी थी, अंग्रेजों ने हमें बस ऐसे ही आजादी नहीं दे दी थी। उन्होंने यह भी
दावा किया कि किसी इलाके में हिंदू आबादी घटने से भारत के साथ जुड़ाव की भावना
कमजोर हो जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि
जहां भी हिंदू आबादी घटती है, वहां देश-विरोधी भावना पनपने लगती है।


