Posted by : achhiduniya 26 November 2014


खुशिया बांटे सेहत और इज्जत मुफ्त पाए........

मित्रो प्रणाम ......आप जब भी किसी राह से गुजरते है तो आप पूरी तरह से सचेत और चौकन्ने होकर जाते है ताकी रास्ते मे कोई मुसीबत या परेशानी मे न पड़ जाए ,फिर सेहत के प्रती इतने लापरवाह क्यो हो जाते है....?पैसा जीवन के लिए आवश्यक है,लेकिन सिर्फ उसी के पीछे भागना कहा तक उचित है । कभी रुककर इस पर भी विचार कर लिया जाए तो ठीक है।  एक सुंदर मकान के निर्माण के लिए सर्वप्रथम हम ऊबड़-खाबड़ व पथरीली जमीन को समतल बनाते हैं, तब ही उस सुंदर मकान की नींव रखी जाती है व इमारत बनने का स्वप्न साकार होता है। 
इसी प्रकार जीवन रूपी इमारत के निर्माण में भी हमारी सकारात्मक सोच का बड़ा ही प्रभाव होता है। अगर आपकी सोच ठीक होगी तब आप अच्छी सेहत ही नही अपनी मन चाही मंजिल को आसानी से पा सकते है। आज के इस आपाधापी के युग में मानवीय मूल्यों में कमी देखी जा रही है। फलस्वरूप एक-दूसरे के प्रति ईर्ष्या, द्वेष, अहंकार व वैमनस्य अधिक दिखाई दे रहा है। प्यारभरे शब्दों का अकाल-सा पड़ गया है। चिड़चिड़ापन, गुस्सा, हिंसा सामान्य बात हो गई है। 

दबाव व तनाव के कारण उच्च रक्तचाप, मधुमेह, अवसाद आदि बीमारियां घर कर गई हैं।इन बिमारियो से छुटकारा पाने के लिए आपको कुछ आसान उपाय करने होगे  सबसे पहले तो आप को ऐसे मित्रो,रिश्तेदारों ,सहकर्मियो या ऐसे माहौल  से बचने का पूरा पर्यास हमेशा  करते रहना चाहिए। अगर हमें स्वस्थ, सुखद एवं सफल जीवन जीना है तो अपनी सोच व विचारों को बदलना होगा। ऐसे जीवन के लिए बहुत अधिक सुख-सुविधा या धन-धान्य की परिपूर्णता आवश्यक नहीं है, बस चाहिए सकारात्मक सोच या दृष्टिकोण। इन बिंदुओं को अपनाइए, जीवन खुशहाल हो उठेगा। 
खाने पीने मे कभी भी संकोच न करे हो सके तो हमेशा शाकाहारी भोजन गर्हण करे मांसाहारी खाने से परहेज करे,क्योकी धार्मिक  शास्त्र कहते है जैसा खाओ अन्न वैसा बने मन । इसका वैज्ञानिक कारण भी है क्या...? आपको पता है जिस पशु यानी मुर्गे ,बकरे ,चिकन , मटन  का आप सेवन कर रहे है वह किस बिमारी से ग्रसित था नाही ना ।दूसरा जब हम किसी को जीवन दे नही सकते तो किसी के जीवन लेने का अधिकार हमे किसने दिया क्या...? सिर्फ जबान के स्वाद के लिए किसी मुक प्राणी की जान लेना मानवता नही है । 
जिए और जीने दे , मदिरा पान,धूम्रपान ,तंबाकू ,गुटका,खैनी इन के दुष्परिणामों से आप भली –भांती परिचित है,फिर भी उस ओर झुकाव ठीक नही । अपने अंदर वर्षों से जमा नकारात्मक दृष्टिकोण, सोच, अहंकार, अहं को निकालकर सकारात्मक सोच को लाएं ।·किसी भी बात में कोई पूर्वाग्रह, बहाने, रोड़े न अटकाएं। पूर्वाग्रह का कूड़ा-करकट हटाकर ही सकारात्मक चिंतन का महल खड़ा हो सकता है। इसके लिए रोज प्रेरणा दायक किताबे पड़े,गरीब लोगो की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहे ।समाज सेवा के किसी भी कार्य मे जितना हो सके समय देकर हमेशा अच्छा करे और अपने सभी मित्रो,  रिश्तेदारों ,सहकर्मियो को भी अपने इस काम के लिए उत्साहित करे ।
आपका मन आनद से भर जाएगा जब आपका मन खुश होगा तो आपका स्वास्थ अपने आप ठीक हो जाएगा ।   व्यस्त रहें, मस्त रहें। अकेलेपन या कोई काम न होने से भी मन में अवसाद आ जाता है और नकारात्मकता घर कर जाती है। अतः खुशी लाने के लिए लोगों से मिलें-जुलें, एक-दूसरे को सहयोग दें, विचारों को बांटे। धन बेकार बाटने से घटता है । ज्ञान बाटने से और बड़ता है । लेकिन खुशिया बाटने से बड़ती ही नही वरण आपको सभी का चहेता और  बड़ा भी बनाती है 
।तो फिर ऐसी खुशियो से प्यार कर लोगो मे खुशिया बांटे सेहत और इज्जत मुफ्त पाए । हसने का हुनर इंसान के पास है जानवरो के पास नही इसलिए इसका अधिक से अधिक उपयोग करे अपने खुशियो का बँक बैलेंस बड़ाते चले ।
                                                                             =+= श्री अनिल भवानी    

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ ऑपरेशन सिंदूर के बाद 12 देशों ने भारतीय सेना से सीखे आतंकियों से निपटने के गुर-मेघालय में बड़ा अभ्यास। @ दिल्ली में गिरी पांच मंजिला इमारत, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका-NDRF ने शुरू किया रेस्क्यू।@ मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर BJP का जनसंपर्क अभियान, केंद्रीय मंत्रियों से लेकर CM तक उतरेंगे मैदान में। @ मुझे मारना चाहते थे, BJP प्रायोजित है पूरी साजिश', हमले के बाद बोले अभिषेक बनर्जी।@ चीन को घेरने लगी ब्रह्मोस? वियतनाम के बाद इंडोनेशिया भी खरीदने को तैयार।@ दिल्ली-एनसीआर में आंधी- बारिश को लेकर इमरजेंसी अलर्ट, एकाएक बजने लगे सभी के मोबाइल फोन।@ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुकेश चंद्र, जैकलीन फर्नांडिस समेत अन्य पर तय होंगे आरोप, कोर्ट ने दिया निर्देश।@ पंजाब में 65000 से ज्यादा कर्मचारियों की होगी नौकरी पक्की, 7 स्पेशल कोर्ट को मंजूरी।@ घूसखोर पंडत टाइटल विवाद पर मनोज बाजपेयी को मिली थी धमकियां, कहा- उन लोगों के साथ कीचड़ में मत उतरो।@ बिहार के कॉलेज छात्रों के लिए खुशखबरी-अब समय पर होंगी परीक्षाएं, रिजल्ट भी नहीं होगा लेट, राजभवन का नया नियम।@ शालीमार बाग में बुलडोजर एक्शन-SC के आदेश पर 150 अवैध मकानों को ढहाना शुरू।@ आंध्र प्रदेश-तुंगभद्रा नदी में डूब रही लड़की को बचाने की कोशिश में पांच लोग डूबे। @ हिंगोली में हादसा-जनगणना का काम कर घर लौट रहे दो शिक्षकों की मौत, पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -