Posted by : achhiduniya 06 December 2014


    गलती तो हमारी ही है.......



मित्रो प्रणाम ...... आज आप और हम बात करेगे रोज मर्रा कि ज़िंदगी मे घटित होने वाली साधारण सी घटनाओ कि हमे अपनी कही हुई हर बात का हमारे देश में अंतर्विरोध बहुत है। आमतौर पर लोग जो बोलते हैं, उसे करते और निभाते नहीं। दुनिया की नजर में भारत की काफी इज्जत है, लेकिन हम व्यवहार और रहन-सहन में काफी पीछे हैं । हम अपनी धर्म-संस्कृति पर इतराते तो हैं, लेकिन इसकी बातों को अपने जीवन में उतारते नहीं । उसे केवल उपदेश देने तक ही सीमित रखते हैं। यही कारण है कि हम जो दूसरों से अपेक्षा करते हैं, उसे खुद करके दूसरों के लिए मिसाल नहीं पेश करते ।


हर चीज जैसे बेईमानी ,रिशवरखोरी ,भ्रष्टाचार ,बेरोजगारी इन से छुटकारा पाना चाहते है लेकिन पहल नही करना चाहते ।  अगर हम वाकई बदल रहे हैं, तो हमें सचमुच में अपने जीवन में ईमानदारी और सात्विकता लानी होगी । कई बार ऐसा होता है कि हम किसी बात से भीतर ही भीतर इतने व्यथित होते रहते हैं कि अपने सामान्य आचार और व्यवहार पर भी नियंत्रण नहीं रख पाते। इसका परिणाम यह होता है कि हम बात-बात में आक्रामक होने लगते हैं। उस समय हमें लगता है कि केवल हम ही सही हैं और बाकी गलत  इसलिए अगर दूसरा कोई हमारे काम में गलतिया  निकालता है, तो हम बिफर पड़ते हैं। 



अपने और अपने काम को सही साबित करने के लिए हम कई तरह के तर्क भी गढ़ लेते हैं। हालांकि समय बीतने के साथ हमें इस बात का एहसास होता है कि गलती तो हमारी ही है। हम बिना मतलब आक्रामक होते है । यहां तक कि दूसरों को अपमानित भी कर देते है । इस स्थिति में कभी-कभी तो प्रायश्चित करने का मौका मिल जाता है, लेकिन हमेशा ऐसा नहीं होता। जब तक हमें अपनी गलती का एहसास होता है, तब तक काफी देर हो चुकी होती है। फिर यही लगता है कि हमने सिर्फ अपने व्यवहार के कारण अपना ही अनर्थ कर लिया । रोजमर्रा की जिंदगी में हर इंसान के सामने मुश्किलें आती-जाती रहती हैं। लेकिन ध्यान रखने की बात यह है कि कोई भी मुश्किल स्थायी नहीं होती। अगर हम चाहें, तो हर परेशानी से निकलने का कोई न कोई रास्ता होता है। 


जो व्यक्ति मुश्किलों से घबराये बिना अपना कर्म करता हुआ उससे बाहर निकलने का रास्ता तलाशता है, वह इनसे आसानी से पार पा जाता है । जो इनसे घबराकर अपना संयम खो देता है, वह अपनी ही परेशानी बढ़ाता है। जो व्यक्ति संयम के साथ मुश्किलों का मुकाबला करते हैं, वहीं आगे बढ़ते और अपनी पहचान बनाते हैं।  कहावत है कि वृक्ष जितना बड़ा और फलदार होता है, वह उतना ही ज्यादा झुकता जाता है। 


इंसानी जिंदगी में भी इस कहावत को अक्सर दुहराया जाता है। इंसान भी अगर बड़ा बनता है, उसका ज्ञान बढ़ता है, तो उसे वृक्ष की तरह झुकना और विनम्र होना चाहिए। उसे अहंकार से बचना चाहिए। पद, पैसे, ताकत के कारण अगर आपके भीतर अहंकार का जन्म होता है, तो यह आपको लोगों से दूर करता है। जिंदगी की छोटी-मोटी मुश्किलों से घबराकर अपना संतुलन न खोएं।  संयम के साथ परेशानियों का हल ढूंढने का प्रयत्न करें । खुद को हमेशा इंप्रूव भी करते रहें, ताकि वक्त के साथ आगे बढ़ सकें।


Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ चांदी की 200 ईंटें कहां गईं, राम मंदिर ट्रस्ट ने तो रसीद भी नहीं दी, सिंधी समाज ने मांगा जवाब।@ राम मंदिर चढ़ावा मामला-सीएम योगी से मिली SIT, सौंप सकती है अपनी रिपोर्ट-सूत्र।@ Google Map की वजह से छूट गया NEET का एग्जारम! गलत सेंटर पहुंचने पर छात्रों को नहीं मिली एंट्री।@ अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर दान चोरी मामले में FIR की मांग की।@ पुलिसकर्मियों पर FIR, CBI जांच की मांग,भरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट।@ गोरखपुर में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री बेचन राम की गाड़ी को कार ने पीछे से मारी टक्कौर, पति-पत्नी घायल। @ कोलकाता नगर निगम ने सुहरावर्दी एवेन्यू का बदला नाम, अब गोपाल मुखर्जी रोड के नाम से जाना जाएगा।@ 5 लाख में खरीदते थे किडनी, ED ने बड़े नेटवर्क का किया पर्दाफाश।@ खाटूश्यामजी के नजदीक एक और बनेगा नया रेलवे स्टेशन, रेल मंत्री ने दी बड़ी सौगात।@ रुद्रप्रयाग के नगरासू गुरुद्वारा विवाद में 24 घंटे बाद भी नहीं निकला समाधान, छत पर डटे निहंग सिख।@ तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में सी-फूड एक्सपोर्ट यूनिट में अमोनिया गैस लीक, दो की मौत, 46 अस्पताल में भर्ती।@ कौड़ियों में भारत का खनिज चीन को बेचा, अब ED ने जब्त की 1000 करोड़ की संपत्तियां।@ सीएम योगी ने झांसी में किया योगाभ्यास, पीएम मोदी की तारीफ, कहा-स्वस्थ शरीर के लिए योग जरूरी।@ उत्तराखंड के चंपावत में खाई में गिरने के बाद कार में आग लगी, दो जिंदा जले, तीन घायल।@ गुरुग्राम रोडरेज केस के आरोपी निकले BBA स्टूडेंट, सड़क पर सनक और मारपीट का VIDEO वायरल।@ केरल में पकड़ा गया अवैध अंग तस्करी का बड़ा रैकेट, 5 लाख में निकालते थे किडनी, 30 लाख में बेचते थे।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -