Posted by : achhiduniya 16 February 2015

जितनी चादर उतने पैर पसारे .....



फ्रेंड इस नीड , फ्रेंड इंडीडअर्थात दोस्त वह है, जो जीवन के सबसे जरूरी क्षणों में आपके साथ खड़ा हो। मसलन दोस्त का संबंध एक ऐसा संबंध होता है, जिस पर आप भरोसा कर सकते हैं। दोस्त ही वह सबसे बड़ी ताकत होती है, जिसके भरोसे आप बड़े से बड़ा जोखिम उठा सकते हैं। व्यवसाय ही नहीं, जीवन के किसी भी क्षेत्र में यदि आप सफलता प्राप्त करना चाहते हैं तो संबंध एक ऐसा स्त्रोत है, जिसे नजरअंदाज करके आप आगे नहीं बढ़ सकते, फिर चाहे वह संबंध पारिवारिक हो अथवा व्यावसायिक। संबंध ही वह तत्व है, जिसमें सफलता की बुनियाद टिकी होती है।

सफलता की इस बुनियाद का आधार होता है वह विश्वास, जो लगातार एक-दूसरे पर भरोसा करने से पैदा होता है। किसी भी बड़े संस्थान में होने वाली 96 प्रतिशत नियुक्तियों की जांच-पड़ताल किसी न किसी के माध्यम से होती है और एक बार नियुक्ति हो जाने के बाद भी वे रेफरेन्सेज देखे जाते हैं, जिनके माध्यम से वे नियुक्तियां हुई हैं। इससे यह बात तो साफ जाहिर होती है कि एक बड़े पैमाने पर नियुक्ति का माध्यम किसी न किसी रूप में वे संबंध होते हैं, जो आप अपने जीवन में एक-दूसरे के साथ निर्मित करते हैं। 


इसके माध्यम से न सिर्फ आप ज्ञान प्राप्त करते हैं- मसलन गुरु, अपितु कभी-कभी उस बिजनेस की शुरुआत भी करते हैं, जिसका साझेदार आपका दोस्त होता है। यहां तक कि कॉरपोरेट जगत की मनचाही नौकरियां भी आज संबंधों के आधार पर ही मिलती हैं, जिनमें रेफरेन्सेज काम आते हैं।लेकिन इसका मतलब ये नही की आप दोस्ती या रेफरेंस के नाम का गलत तरीके से इस्तेमाल करके न सिर्फ अपना अपितु उनकी इज्जत और उनका भी जीवन दाव पर लगाए जो आपका जीवन सवारना चाहते है। 


क्योकि आज के समय मे लोग अपनी हैसियत से ज्यादा की छलांग लगाने की कोशिश मे जो है उसे भी गंवा देते है जैसे इस कौए के साथ हुआ:- एक दिन एक कौए ने विशालकाय गरुड़ को आकाश में उड़ते देखा। वह भेड़ का छोटा मेमना अपने पंजे में दबाए बहुत ऊंचाई पर उड़ रहा था। इतनी उंचाई पर और तेजी से उड़ने के कारण कोई और पक्षी रास्ते में नहीं आ रहे थे। कौए ने सोचा कि बढ़िया भोजन पाने का यह अच्छा तरीका है। मैं भी इसी तरह एक मेमना पकड़ लूंगा और गरुड़ की तरह ऊंचाई पर उड़ूंगा। कौआ पेड़ से छलांग लगाकर भेड़ों के एक झुंड पर झपटा और उसने एक मेमने को पकड़ने की कोशिश की। 


लेकिन भेड़ का एक छोटा-सा मेमना भी कौए के लिए बहुत बड़ा शिकार था! उसे लेकर उड़ नहीं सकता था। फिर भी उसने कोशिश की। मगर कई कोशिशों के बाद भी वह नाकाम रहा। वह वापस पेड़ की डाल पर जाकर बैठ गया।थोड़ी देर बाद उसके मन में फिर आया कि एक बार और कोशिश की जाए। उसने नए सिरे से फिर हिम्मत जुटाई और मेमने पर झपट्टा मारा। मेमने को उसने पकड़ लिया, उसे नोचने-खसोटने लगा, पर उठाने में कामयाब नहीं हुआ। जब कौए ने उसे छोड़कर उड़ने की कोशिश की, तो पाया कि उसके पंजे मेमने के ऊनी रोओं में फंस गए थे। कौए ने स्वयं को छुड़ाने की भरसक कोशिश की, लेकिन कुछ न हुआ। 


किसान ने यह सब देखा, तो उसने कौए को पकड़ लिया और उसे अपने घर ले आया।मेमने के रोंए कौए के पंजों में फंसकर उसकी शक्ल सूरत बिगाड़ चुके थे। बच्चों ने पूछा, यह कैसा पक्षी है, पिताजी? किसान हंसते हुए बोला, बच्चो, कुछ समय पहले तक तो इसे लगता था कि यह गरुड़ है। अब इसे पता चल गया होगा कि यह तो सिर्फ एक कौआ ही है। 


अगर इस बात को इसने हमेशा याद रखा होता, तो आज यह आजाद पक्षी होता। इसलिए कभी अपनी परिस्थती या हैसियत से ज्यादा की उड़ान भरने से पहले अपनी चादर जरूर देख लेनी चाहिए, वरना एक दिन चादर फट जाएगी जो सिर्फ रुमाल बनाने के अलावा किसी और काम नही आएगी । 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ दिल्ली-NCR में रेतीले तूफान को लेकर येलो अलर्ट, अगले 2-3 घंटे में 50 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं।@ कोयले से गैस बनाएगी सरकारी कंपनी, उद्योगों को सस्ते रेट पर उपलब्ध कराई जाएगी सिनगैस।@ गंगा एक्सप्रेसवे से लॉजिस्टिक्स पर होगी ₹30,000 करोड़ तक की भारी बचत, सरकार को मिले ₹46,660 करोड़ के निवेश प्रस्ताव।@ पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका, 24 की मौत, 50 से अधिक घायल।@ फिलीपीन-आंधी-तूफान में गिरी 9 मंजिला निर्माणाधीन इमारत, कई मजदूर मलबे में दबे।@ ट्रंप ने दी बड़ी खुशखबरी- ईरान के साथ समझौता लगभग तय, खुलेगा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज।@ असम में इस बार गो-वध मुक्त हो बकरीद, CM हिमंत बिस्वा सरमा की अपील, ईदगाह कमेटियों के फैसले का किया स्वागत।@ चीन में कोयला खदान दुर्घटना में 90 से ज्यादा की मौत, PM मोदी ने शी जिनपिंग से जताई संवेदना।@ कांग्रेस MP विवेक तन्खा ने मोदी सरकार को लिखा पत्र, कहा-खाड़ी देशों के लिए किफायती उड़ानें फिर से शुरू करें।@ CBSE पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का सख्त रुख, 12वीं री-इवैल्यूएशन फॉर्म भरने में आ रही दिक्कतों पर मांगा जवाब- कार्रवाई के निर्देश।@ महाराष्ट्र में डीजल को लेकर गैलन वॉर, पेट्रोल पंप के बाहर भिड़ गए किसान।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -