Posted by : achhiduniya 16 April 2015

आप लोगों के प्रति कृतज्ञता का भाव रखते हैं तो 
जीवन में.......


जीवन में आगे बढ़ने के लिए हमें लक्ष्य की जरूरत होती है। अपने विचारों को सही दिशा में आगे बढ़ाने के लिए अपनी भावनाओं को सही विचार यानी सकारात्मक मोड दे। जिस प्रकार समुद्र मे घूमते हुए जहाज को दिशासूचक यंत्र की जरूरत होती है उसी प्रकार जब आपको यह पता चल जाए कि हमारा मन ठीक महसूस नहीं कर रहा है तो अपनी दिशा में थोड़ा परिवर्तन किया जाना चाहिए। 

बिना किसी लक्ष्य के किसी भी दिशा में आगे बढ़ना मुश्किल है। अपने सामने कोई लक्ष्य न हो तो बोरियत भी महसूस होती है। जिस रुख के साथ हम अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ते हैं वही हमें दूसरों से अलग करता है और हमारी पहचान को कायम करने में मदद भी करता है। आगे बढ़ते हुए हमारे सामने लक्ष्य हों और हम सही दिशा को पहचानकर उनकी तरफ बढ़ सकें। लक्ष्यों को पाने के लिए सही दिशा में कदम बढ़ाना भी बहुत जरूरी है। अगर हमारे कदम सही दिशा में आगे बढ़ते हैं तो हमें उसके संकेत भी मिल जाते हैं। 

जब काम को लेकर आपके मन में संतोष होगा तो आपका मन प्रसन्नता को महसूस करेगा। इसलिए आप हर काम को यह मानकर करें कि आप उसे अपनी प्रसन्नता के लिए कर रहे हैं। अगर आप ऐसा मानकर कार्य करेंगे तो उसके लिए भीतर से प्रेरित भी रहेंगे। अपने जीवन में प्रेरित और ऊर्जायित महूसस करते हैं तो पाते हैं कि आपको प्रेरणा के लिए कहीं और देखने की जरूरत नहीं होती। 

तब आप ज्यादा बेहतर तरीके से और सही दिशा में आगे बढ़ते हैं। किसी भी काम को जब आप ऊर्जा और प्रसन्न्ता से करेंगे तो पाएंगे कि आपको उसे पूरा करने में बहुत ज्यादा अतिरिक्त प्रयास नहीं करना पड़ रहे हैं और चीजें बहुत स्वाभाविक रूप से होती दिखाई देंगी। आप लोगों के प्रति कृतज्ञता का भाव रखते हैं तो जीवन में हमेशा अच्छा ही महसूस करेंगे। अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ते हुए समय-सीमा तय करके चलना हमेशा आपकी मदद करेगा लेकिन समय को खींचने की कोशिश न करें। 

कई बार हम बहुत छोटी समय-सीमा तय कर लेते हैं और उसमें चीजें पूरी नहीं हो पाने पर हतोत्साहित हो जाते हैं। इसलिए अगर आप अपने भीतर के किसी गुण को बदलने का प्रयास कर रहे हैं तो उसके लिए समय को बंधन की तरह न रखें। समय को इस तरह देखने पर आपके लिए चिंताएं और हताशा ही बढ़ेंगी। 

समय और लोगों के प्रति अपने सभी पूर्वाग्रहों और पूर्व मान्यताओं को एकतरफ रखकर ही आगे बढ़ें। हमारे आसपास के लोगों से भी हमारी सकारात्मकता में बहुत ज्यादा इजाफा होता है और अगर आसपास नकारात्मक वातावरण है तो वह हमें पीछे की ओर खींचता है। 
इसलिए ऐसे लोगों से जितना दूर रहेंगे वह लक्ष्यों की ओर बढ़ने में आपकी मदद करेगा। हम अगर अपनी योग्यता पर काम करते हैं तो नए लक्ष्यों की चुनौती को भी हल कर पाएंगे। 

जीवन में आगे बढ़ने के लिए पढ़ना हमारी दिनचर्या का हिस्सा होना चाहिए। इस तरह हम बड़े और कठिन लक्ष्यों को हासिल करने की योग्यता भी अर्जित करते जाते हैं।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट, IED धमाका कर सकते हैं आतंकी- सूत्र।@ राज्यपाल ने टीवीके प्रमुख विजय को नियुक्त किया मुख्यमंत्री, कल लेंगे शपथ।@ पश्चिम बंगाल में BJP की सरकार बनते ही कोलकाता पुलिस की बदली पसंद, ममता बनर्जी को किया अनफॉलो।@ संजीव अरोड़ा पर ईडी एक्शन एजेंसियों का दुरुपयोग-अरविंद केजरीवाल।@ पंजाब सरकार के इंडस्ट्री और पॉवर मिनिस्टर संजीव अरोड़ा को ईडी ने किया गिरफ्तार।@ भारत ने मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री व्हीकल से सक्षम अग्नि मिसाइल का किया सफल परीक्षण।@ इस्तीफा न देने पर अड़ीं ममता बनर्जी ने बदला X पर प्रोफाइल, मुख्यमंत्री पद को लेकर लिखी खास बात।@ नेपाल में भारतीयों के प्रवेश पर नया नियम लागू, बिना ID के एंट्री बंद; बॉर्डर पर अफरा-तफरी।@ नासिक 'कॉर्पोरेट जिहाद' मामला-आरोपी निदा खान को शरण देने वाले AIMIM नेता के अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर।@ सुप्रिया सुले की कार का हुआ एक्सीडेंट, सुरक्षित हैं NCP नेता।@ जहानाबाद का सरकारी स्कूल बना पिकनिक स्पॉट, क्लासरूम में मटन-चावल उड़ाते दिखे टीचर- वीडियो वायरल।@ महाराणा प्रताप जयंती जुलूस के दौरान हापुड़ में बवाल, दो समुदाय आमने-सामने- पत्थरबाजी में 6 घायल।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -