- Back to Home »
- Astrology / Vastu »
- जीवन मे वास्तु दोष से समस्या.....जाने निवारण
Posted by : achhiduniya
27 April 2015
के जीवन में........
जीवन मे आ रही समस्याओ के समाधान के
लिए लोग क्या कुछ नही करते वे इस बात को भूल जाते है की जिस घर मे वे सालो से रह रहे
होते है कही न कही उसके दोष पूर्ण होने के कारण हमारी समस्याए कम नही होती।
आइए कुछ
बातो को जानने की कोशिश करते है। जिस घर में जातक को परिवार सहित निवास करना है
उस घर की नीची दिशाओं का वास्तु अनुसार जातक के जीवन में विशेष प्रभाव पड़ता है। घर
की पूर्व दिशा की भूमि नीची हो तो भू-स्वामी को संपत्ति दायक होती है। घर की अग्नेय
दिशा की भूमि धंसी हुई हो तो घर में अग्नि संबंधित दुर्घटना एवं विद्युत उपकरणो में
खराबी के योग होते हैं।
घर की दक्षिण दिशा में भूमि नीची हो तो मकान मालिक को मृयुतुल्य
कष्ट रोग एवं अचानक हानि का सामना करना पड़ता है। नैऋय दिशा की भूमि नीची हो तो घर
के लोगों में भय के साथ धन-संपत्ति नाश करती है। पश्चिम दिशा की भूमि नीची हो तो
अपमान बदनामी संतान हानिकारक होती है।
वायव्य दिशा की भूमि नीची हो तो घर में
कष्ट कलह होता है। उत्तर दिशा की भूमि नीची हो तो धन-संपत्ति एवं प्रगतिकारक होती है।
ईशान दिशा नीची हो तो भवन स्वामी को सुख-संपत्ति सम्मान एवं ऐश्वर्य प्रात होता
है।
अगर आपको दिशाओ का ज्ञान है और दिशा सुचार यंत्र के दवारा दोष दूर कर सकते है तो
ठीक है,वर्ना किसी भी वास्तु परिवर्तन
को बिना जानकार ज्योतिष के ना करे।परिणाम विपरीत भी हो सकते है।
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)