- Back to Home »
- Crime / Sex »
- सत्ता के दबाव मे पुलिस प्रशासन......अफजल फारुख [सपा]
Posted by : achhiduniya
28 September 2015
देश मे भाजपा के सत्ता मे आते ही मानो भाजपा सांसद,विधायक मुहॅ फट हो गए है,जिसे जो आए बिना किसी मानवीय तराजू ने तोले बोले जा रहा है।मुसलमानो की नस बंदी करनी चाहिए। हिन्दुओ ने भी ज्यादा बच्चे पैदा करने चाहिए। इस प्रकार के बेतुके ब्यान बाजी करके जहा नेतागण एक तरफ समाज मे अराजकता फैलाकर हिन्दू –मुस्लिम भाई चारे को खतरे मे डालने की कोशिश कर रहे है। वही हाल [25/9/2015] ही मे मुस्लिमो के बकरी ईद पर्व पर कुरबानी के नाम पर बकरे की बली की बजाए मुस्लिम अपने बच्चे की बली दे इस प्रकार का ब्यान देकर मध्य प्रदेश इंदौर की विधायक उषा ठाकुर ने नए विवाद को जन्म दिया। उन्होने कहा की हजरत मोहम्म्द सल्लाहु अल्हे वस्सल्ल्म ने अपनी बेटे की कुर्बानी दी।
इस बात का खंडन करते हुए समाजवादी युवजन सभा महाराष्ट्र प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अफजल फारुख ने कहा की हजरत मोहम्म्द सल्लाहु अल्ल्हे वस्सल्ल्म या उनसे पहले हज़रत इब्राहिम अल्ल्हे इस्लाम ने कभी अपने बेटे की कुर्बानी नही दी।उस समय भी बकरे की बली [कुर्बानी] दी जाती थी। इस प्रकार का अल्प ज्ञान होने से वे किसी के धर्म के बारे मे कुछ भी कहे यह बर्दाश्त नही किया जाएगा। इसकी [26/9/2015] शिकायत उन्होने नागपुर के मानकापुर पुलिस स्टेशन मे लिखित शिकायत दी लेकिन पुलिस ने अभी तक F.I.R. दर्ज नही की जिससे पुलिस की भूमिका भी संदेह के घेरे मे नजर आती है।
कही न कही पुलिस पर सत्ता के दबाव से इंकार नही किया जा सकता ऐसा कहना है समाजवादी युवजन सभा महाराष्ट्र प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अफजल फारुख का मध्य प्रदेश इंदौर की विधायक उषा ठाकुर के खिलाफ F.I.R. दर्ज करके जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।पत्रपरिषद
मे परवेज़ सिद्दीकी[प्रदेश महासचिव सपा],सौ मायाताई चौरे [महिला प्रदेश अध्यक्ष],एस बी अहमद,शकील अहमद,मुन्ना सिद्दीकी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।