- Back to Home »
- State News »
- धार्मिक स्थानो पर महिलाओ का प्रवेश निषेद गलत........ तेजस्वी यादव
Posted by : achhiduniya
27 April 2016
मुंबई में
भूमाता ब्रिगेड के विरोध के बाद ही महिलाओं को शनि शिंगणापुर मंदिर में एंट्री दी गई
है।लेकिन अब यह मुद्दा हाजी अली दरगाह तक भी पहुंच गया है,जिसके चलते देशभर में धार्मिक स्थलों में महिलाओं के प्रवेश को लेकर बहस छिड़ी हुई है।इस
मुद्दे ने राजनीतिक तूल भी पकड़ लिया है।इस बीच बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव
ने बयान दिया है कि पूजा पाठ हो या नमाज, महिलाओं पर प्रतिबंध
नहीं होना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने भी महिलाओं के प्रवेश पर रोक के चलते चिंता जताई
है। कोर्ट ने कहा कि देश में महिलाओं और पुरुष में किसी भी तरह का भेदभाव किया जाना
खतरनाक है। साथ ही कहा कि परंपरा कानून से ऊपर नहीं है।