Posted by : achhiduniya 02 May 2016



आज के दौर में गर्मी से छुटकारा पाने के आधुनिक साधन उपलब्ध हैं। लेकिन एक जमाना ऐसा भी था, जब कूलर, पंखे, ए.सी. का आविष्कार नहीं हुआ था। तब लोग गर्मियों में प्राकृति स्थलों पर जाया करते तथा पेडों की छोटी टहनियों को तोड कर हाथ से हिलाया करते थे। इससे गर्मी व पसीने से राहत मिल जाया करती थी। प्राचीन काल में कई राजाओं ने अपनी राजधानी में गर्मी से बचने के लिए ठंडे स्थलों का निर्माण भी किया था। जिन्हें ठंडी झरी, जल कुंड, बावडी, शीतल बगीचे आदि नामों से जाना जाता था। ऐसे कई स्थल आज भी हमारे देश के कई भागों में मौजूद हैं। कुछ तो खंडहर अवस्था में हैं और कुछ सार संभाल के कारण आज भी प्राचीन ठंडे स्थलों के नाम से चर्चित हैं। जैसे कश्मीर का शालीमार बगीचा, जयपुर का हवामहल व हिमाचल के प्राकृतिक स्थलों पर बने सैकडों देवालय आदि ऐसे स्थलों पर पहुंचकर सचमुच गर्मी का अहसास नहीं होता है।
संसार में सर्वप्रथम पंखे का आविष्कार एक जापानी भिक्षुक ने किया था। इसे खजूर के पत्तों से बुनकर तैयार किया था।  हाथ में लेकर हिलाने से शरीर को ठंडी हवा का अहसास होता था तथा पसीना भी सूख जाया करता था। भिक्षुक ने इस पंखे को तत्कालीन जापानी सम्राट को उनके जन्मदिन पर भेंट किया था। यह नायाब तोहफा पाकर सम्राट बेहद प्रसन्न हुए और उन्होंने भिक्षुक के माध्यम से अपने राजघराने के लिए सैकडों पंखे भी बनवाये थे। अपने जन्म दिन के तोहफे में मिले इस पंखे को सम्राट ने शाही चीजों की श्रेणी में शामिल कर लिया। प्रकृति के पत्तों से उपजा यह पंखा पूर्णतया प्राकृतिक था।  इस पंखे के आधार पर ही कई तरह के पंखों की रचना भी होने लगी। इसके बाद जापान में मयूर पंख के पंखे भी बनने लगे। जो काफी लोकप्रिय हुए। घर आया मेहमान जब विदा होता तो उसे मयूर पंख का पंखा भेंट किया जाता। लेकिन मिस्त्र में पंखे भी धार्मिक दृष्टि से देखे जाने लगे। वहां आठवीं सदी में मंदिरों में पंखोंपर कई देवी देवताओं के चित्र बनाए गए। इन चित्र बने पंखों को मंदिरों की दीवारों पर टांका जाता। मंदिर में जब भक्त दर्शन करने आते तब पंखे को उतार कर हवा कर एक झोंका लिया करते। 
उस समय भक्तों का विश्‍वास था कि ये हवा स्वर्ग से भगवान ने भेजी है। नौंवीं शताब्दी में चीन में पंखों का प्रचलन काफी लोकप्रिय रहा। वहां पर महिलाएं अपने घरों में पक्षियों के रंग बिरंगे परों से पंखे बनाकर रखती थीं। वहां पंखों पर कलाकारी एवं चित्रकारी करना शुभता का प्रतीक समझा जाता था। 12 वीं सदी में ईसाइयों ने पंखों का प्रयोग धार्मिक समारोह के लिए किया। सोने चांदी के बने पंखे पादरी लोग अपने हाथों में लिए लोगों को बारी बारी से दिखाया करते। मध्यकाल के शासकों के दरबार में सिंहासन के ऊपर बडे-बडे झालरदार पंखे लटके रहते, जिन्हें खूबसूरत दासियां उनमें लगी रस्सी को बारी बारी से खींचकर हिलाया करतीं। इससे दरबार में ठंडी हवा के झोंके इधर उधर मंडराने लगते। 16 वीं सदी में मलमल और साटन की झालरों वाले पंखे भी बनाए जाने लगे। चमत्कारी मंदिरों में हाथी दांत के पंखे बनाकर मूर्तियों पर डुलाए जाते। 
                                             
पुराणों एवं धर्मग्रंथों पर डुलाए जाने वाले पंखे जब उस समय बनकर तैयार हुए तो वे चंदर या चवर  कहलाने लगे। इन्हें सफेद गाय की पूंछ के बालोंसे बनाया जाता है। लेकिन 17 वीं सदी के अंत में ब्रिटेन के एक वैज्ञानिक ने एक ऐसा पंखा तैयार किया जो पेट्रोल से चलता था। उसके बाद 18 वीं शताब्दी के मध्य र्जमन के 'रिखोन' नामक वैज्ञानिक ने बिजली से चलने वाला पंखा बनाकर पंखों की दुनिया में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। पंखे के बाद कूलर व फिर ए.सी. के आविष्कार से गर्मियों में काफी ठंडक मिलने लगी। - 

{ 1 comments... read them below or add one }

  1. बहुत ही रोचक जानकारी के लिए धन्यवाद

    ReplyDelete

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ आधार, PAN कार्ड या वोटर आईडी से नहीं बनते भारतीय नागरिक बॉम्बे हाइकोर्ट की बड़ी टिप्पणी।@ SIR विवाद पर ओवैसी का बयान-इस प्रक्रिया से हटा दिए जाएंगे कई असली वोटर्स के नाम।@ सोनिया गांधी पर बीजेपी का आरोप-नागरिकता मिलने से पहले ही वोटर लिस्ट में जुड़ गया था नाम-दस्तावेज जारी।@ पाकिस्तानी सेना प्रमुख पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, असीम मुनीर को बताया सड़कछाप आदमी।@ उत्तराखंड में अवैध धर्मांतरण पर कड़ा प्रहार, कैबिनेट ने धर्म स्वतंत्रता (संशोधन) विधेयक 2025 को दी मंजूरी।@ विधायक पूजा पाल को अखिलेश यादव ने सपा से किया निष्कासित, CM योगी की तारीफ की थी। @ PDA का मतलब परिवार डेवलेपमेंट अथॉरिटी, सीएम योगी का अखिलेश पर बड़ा अटैक।@ सपा ने पप्पू सिंह चौहान को पार्टी से निकाला, फतेहपुर मकबरा तोड़फोड़ केस में हुई थी FIR @ बिहार में 5 नए औद्योगिक क्षेत्रों का होगा गठन, नीतीश कैबिनेट की बैठक में 30 एजेंडों पर लगी मुहर।@ बिहार में एक और BJP नेता के पास 2 वोटर ID कार्ड, तेजस्वी के नए खुलासे से हड़कंप।@ संस्कार टीवी को सर्वश्रेष्ठ धार्मिक चैनल का मिला अवॉर्ड, सांसद अनुराग ठाकुर ने किया सम्मानित।@ लव जिहाद के खिलाफ लड़ाई में उतरी MP सरकार, मंत्री ने महिलाओं को दिलाया संकल्प।@ मध्य प्रदेश-मुस्लिम लड़की ने अपनाया सनातन धर्म, साजिया खान से बनी शारदा, प्रेमी मयूर से रचाई शादी।

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

Important....Video

"श्री झूलेलाल चालीहा में उमड़ा जन सैलाब सिंधु झूलेलाल वेलफेयर सोसाइटी नागपुर" "समाधा आश्रम द्वारा शादी योग्य वर वधु परिचय बुक विमोचन" "अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, साधना सहकारी बैंक लिमिटेड द्वारा मनाया गया""World Environment Day काली सच्चाई सड़क चौड़ीकरण कटते हरेभरे पेड़" "शिक्षिकाओं से वसूली व बदसलूकी दयानंद आर्य कन्या विद्यालय एवं कनिष्ठ महाविद्यालय" "रामेश्वरम पंबन पुल का मनोहारी दृश्य,PM Narendra Modi द्वारा लोकार्पण" "धोखाधड़ी करते NGO, कैंसर के नाम पर कोऑपरेटिव सोसायटी का कारनामा"

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -