Posted by : achhiduniya 15 June 2016

दुनिया भर के कामयाब व्यवसायी एक बात जानते हैं बड़ी  सफलता खुद की मेहनत, खुद के अनुभव और खुद के स्रोतों से नहीं मिलती है। वो लोग दूसरे लोगों की मेहनत और पैसे को इस्तेमाल करते हैं। अन्य लोगों के कौशल, श्रम और पैसे को जोड़ कर कुछ नया गढते हैं। वो पुराना वक्त था जब कहा जाता था कि पहले काम सीखो, फिर नाम कमाओ, फिर दाम कमाओ। ये माना जाता था कि उम्र की 50वीं पायदान पर जा कर ही लोग शिखर पर पहुंचेंगे। सन 80 के दशक में ही ये लहर उठने लगी थी जब कंप्यूटर युग की शुरूआत हुई। बिल गेट्स और स्टीव जॉब्स जैसे युवाओं ने पुरानी धारणाओं को ललकारा और एक नई इंडस्ट्री को जन्म दिया। इंटरनेट के आने के बाद जैसे सब कुछ उफान पर आ गया। अक्सर जब कामयाबी की बात होती है तो बुजुर्ग कहते हैं, 'कड़ी मेहनत करते रहो, सफलता मिलेगी' यहां दो बातें महत्वपूर्ण हैं। पहली बात, जो लोग ये सलाह दे रहे हैं उनमें से अधिकतर लोग खुद कामयाब नहीं हैं। इसलिए उनकी सलाह अक्सर सही नहीं होती। और दूसरी बात, जमाना बदल गया है। 
पहले जिनके पास विशेष जानकारियां होती थीं वो विशेषज्ञ माने जाते थे। जानकारियों और अनुभवों का ये खजाना एकत्रित करते-करते जिंदगी बीत जाती थी। आज एक बच्चा भी गूगल पर सर्च कर के तमाम जानकारियां तुरंत इकट्ठी कर सकता है। बुजुर्ग कहते हैं इसके कारण आज के युवा कामचोर हो गए हैं। उनको सब कुछ पका-पकाया मिल गया है। बात सच है,लेकिन जहां अधिकांश युवा नए जमाने की तकनीकों पर आश्रित होते जा रहे हैं, कुछ युवा सफल बुजुर्गों से सीख रहे हैं। अब फेसबुक को ही देख ले। मार्क जुकेरबर्ग वहां बैठकर लेख नहीं लिखते। लोग खुद 'कॉन्टेंट' बना रहे हैं। वहां आप जा कर अपने अनुभव लिखते हैं, फोटो डालते हैं। यूं समझिए करोडों लोग हर दिन 30-40 मिनट फेसबुक के लिए काम करते हैं। जिसके लिए फेसबुक कुछ भी अदा नहीं करता। हां, पूरा नफा उनका। हमारे देश में भी युवा इस काम में लगे हैं। किताब लेखक लिखते हैं, प्रकाशक प्रकाशित करते हैं, कुरियर कंपनी आपके घर पहुंचाती है,लेकिन बिकती है फ्लिपकार्ट पर सब्जियां किसान उगाते हैं, उनको आपके घर तक पहुंचाने का काम कोई लॉजिस्टिक कंपनी करती है, लेकिन बडी कमाई वो युवा कर रहे हैं जो इन सब को आपस में जोड़  कर नया व्यवसाय खड़ा कर रहे हैं। आज के युवाओं के लिए ये आसान हो गया है। वो इंटरनेट की तकनीक का उपयोग कर के लोगों को जोड़ रहे हैं, अपना काम करवा रहे हैं और कमा रहे हैं। बेशक इस काम में भी मेहनत है,लेकिन ये मेहनत दूसरों की मेहनत और अनुभव का फायदा उठाने के लिए है। 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एक्शन,6 हिरासत में, टिन्नू यादव की तलाश जारी।@ बंगाल विधानसभा में सोमवार को पेश किया जा सकता है UCC बिल -सूत्र।@ छत्तीसगढ़ में UCC का ड्राफ्ट तैयार करेगी देसाई समिति, साय सरकार ने शुरू की कानूनी प्रक्रिया।@ पटना में खान सर के कोचिंग में शॉर्ट सर्किट, चिंगारी देख क्लासरूम से भागे छात्र।@ बिहार ड्राइविंग लाइसेंस के नियम में बदलाव, अब ट्रेनिंग सर्टिफिकेट होगा अनिवार्य।@ भरत तिवारी केस के आरोपी SDPO पर 19 साल पहले भी लगा था गलत एनकाउंटर का आरोप, क्लीन चिट पर मानवाधिकार था असहमत। @ पाइल्स का ऑपरेशन कराने के बाद युवक की मौत- रायगढ़ के खरसिया अस्पताल में परिजनों ने डॉक्टरों पर उठाए सवाल।@ नीट यूजी 2026: री-नीट की आंसर-की का 22 लाख छात्रों को इंतजार, फिजिक्स के इन 2 सवालों पर फंसा पेंच।@ कोचिंग संचालकों ने अनिश्चितकालीन बंद का किया ऐलान- शिवपुरी में फायर सेफ्टी नियमों पर स्पष्ट गाइडलाइन की मांग।@ दिल्ली में लगेंगे 25 से ज्यादा चार्जिंग पॉइंट वाले सुपर स्टेशन! मेट्रो स्टेशन और बाजारों में बनेंगे EV हब। @ उज्जैन में मुहर्रम के जुलूस में स्टंट, क्रेन से कार लटकाकर आसमान में 40 फीट ऊपर किया ब्लास्ट।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -