- Back to Home »
- State News »
- 12 लाख 20 हजार रुपए की 147 क्विंटल तुअर दाल का अवैध स्टॉक जब्त….
Posted by : achhiduniya
20 July 2016
देश
मे बड़ती मंहगाई और तुअर दाल की कीमतों के कारण जनता परेशान है। प्रशासन भी इससे
निपटने के लिए तैयार है जिसके चलते जिला
नागरी आपूर्ति विभाग की ओर से मंगलवार को कामठी तहसील के मौजा भोवरी स्थित
खंडेलवाल वेयरहाउस के गोदाम पर छापा मारा गया। इस दौरान 147 क्विंटल तुअर का स्टॉक जब्त किया गया। कामठी तहसील के मौजा भोवरी में
खंडेलवाल वेयर हाउस नाम से अनाज का गोदाम है। यहां हचोडा (तेलंगाना) निवासी रहमान
सेठ ने 147 क्विंटल तुअर का स्टॉक अवैध रूप से जमा करके रखा
था। इसकी सूचना मिलने पर जिला नागरी आपूर्ति विभाग के दस्ते ने छापे की कार्रवाई कर
उपरोक्त स्टॉक जब्त कर लिया। इसकी कीमत प्रति क्विंटल 8300 रुपए
के हिसाब से 12 लाख 20 हजार रुपए है। यह
कार्रवाई जिलाधिकारी सचिन कुर्वे के मार्गदर्शन में जिला आपूर्ति अधिकारी नरेश
वंजारी, आपूर्ति निरीक्षक प्रशांत शेंडे, जिला लेखा पर्यवेक्षक वी.ए. वेलेकर ने जीवनावश्यक वस्तु अधिनियम,
1955 के तहत की गई।
