- Back to Home »
- Crime / Sex »
- आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका का आठवां प्रयास खारिज....
Posted by : achhiduniya
20 July 2016
आसाराम गुरुकुल की नाबालिग छात्रा के यौन
उत्पीड़न के आरोप पिछले 34 महीनों से जोधपुर जेल में बंद हैं। जेल में बंद आसाराम को राजस्थान हाईकोर्ट
से एक बार फिर जोरदार झटका दिया है। आसाराम ने 22 जून को
स्वास्थ्य खराब होने को आधार बनाते हुए जमानत याचिका दायर की थी। याचिका में खुद
को लगभग एक दर्जन से ज्यादा बीमारियों से पी़ड़ित बताया था। इसके अलावा केरल के
प्राकृतिक एवं आयुर्वेद पंचकर्म चिकित्सालय में इलाज कराने की इच्छा जाहिर की थी।
इस मामले में कोर्ट ने पहले भी सुनवाई करते हुए कहा था कि आसाराम को ऐसी कोई
बीमारी नहीं है कि जिसका इलाज सिर्फ केरल में हो सके। जमानत लेने के लिए आसाराम का
यह आठवां प्रयास था। वकील ने बीमारी का नाम लेकर केरल में इलाज के खातिर जमानत
याचिका लगाई थी। आसाराम की हेल्थ टेस्ट टीम हाईकोर्ट द्वारा गठित की गई थी। टीम की
रिपोर्ट के आधार पर ही कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई की है।
