- Back to Home »
- State News »
- स्थाई शिक्षकों की कमी से प्रधानाध्यापको की बढ़ी परेशानी..... बिहार
Posted by : achhiduniya
24 July 2016
बिहार राज्य
की शिक्षा वर्तमान में 30,188 मध्य विद्यालय हैं। इनमें से करीब 10
हजार स्कूलों में ही स्थाई प्रधानाध्यापक हैं, जबकि बाकी स्कूलों के शिक्षक प्रभारी प्रधानाध्यापक के रूप में कार्यरत
हैं। राज्य के 20 हजार मिडिल स्कूलों में स्थाई
प्रधानाध्यापक नहीं हैं। अभी भी प्रभारी प्रधानाध्यापक की देख-रेख में स्कूल और
स्कूल की योजनाएं चल रही हैं। शिक्षा विभाग ऐसे सभी स्कूलों में जहां
प्रधानाध्यापक के पद खाली हैं, उन पदों को पुराने वेतनमान
वाले शिक्षकों की प्रोन्नति कर भरने जा रहा है। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई
है। जो प्रभारी प्रधानाध्यापक हैं, वे सिर्फ स्कूल के
शैक्षणिक व दैनिक गतिविधि पर नजर रखते हैं, जबकि स्कूल के
वित्तीय मामलों की जिम्मेदारी संबंधित स्कूल के आसपास की मिडिल स्कूलों के स्थाई
प्रधानाध्यापक को दी गई है। इन स्कूलों में नियोजित शिक्षकों को प्रधानाध्यापक
बनाने का प्रावधान नहीं है। इसके कारण प्रभारी प्रधानाध्यापकों को कार्य करने में
काफी दिक्क त का सामना करना पड़ रहा है। इस परेशानी से वह शिक्षा विभाग के अफसरों
को अवगत करा चुके हैं।
