Posted by : achhiduniya 18 July 2018


 यूरोपीय कमिशन ने गूगल के ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड के जरिए यूजर के डेटा को सर्च के लिए इस्तेमाल करने के मामले में अमेरिकन सर्च इंजन जाइन्ट गूगल पर 4.34 बिलियन यूरो (करीब 34,308 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगाया गया है। एंटीट्रस्ट केस में ये यूरोपीय कमिशन की ओर से लगाया गया अबतक का सबसे ज्यादा जुर्माना है, इससे पहले पिछले साल कमिशन ने गूगल पर 2.42 बिलियन यूरो का जुर्माना लगाया था। कंपीटिशन कमिश्नर मारग्रेट वेस्टजर ने ये जुर्माना एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल पर तीन गैरकानूनी प्रतिबंध के सिलसिले में लगाया है। वेस्टजर ने ट्वीट में कहा कि गूगल ने एंड्रॉयड का इस्तेमाल अपने सर्च इंजन को मजबूत और उसके डॉमिनेंस को बढ़ाने के लिए किया। गूगल ने अपने प्रतिद्वंदियों को एक निष्पक्ष मौका नहीं दिया। ये यूरोपीय यूनियन के ऐंटीट्रस्ट नियमों के हिसाब से गैरकानूनी है। गूगल के एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म के काम करने के तरीके पर यह जुर्माना लगाया गया है। दुनियाभर में 2 बिलियन ( 200 करोड़) एंड्रॉयड डिवाइस इस्तेमाल किए जाते हैं और एंड्रॉयड कोड एक ओपने सोर्स प्लेटफॉर्म है जिसमें डिवाइस बनाने वाली कंपनियों की ओर से बदलाव कर सकती हैं, लेकिन कुछ कंट्रोल गूगल ने अपने पास रखा है। 
जैसे हर एंड्रॉयड डिवाइस में गूगल डिफॉल्ट इंजन हो और गूगल क्रोम डिफॉल्ट वेब ब्राउजर हो इसके लिए फोन-टैबलेट बनाने वाली कंपनियों पर दबाव बनाया गया। मारग्रेट वेस्टजर ने बताया कि गूगल ने फोन बनाने वाली कंपनियों को पैसे दिए कि वे गूगल के सर्च एप को फोन मे प्री-इंस्टॉल करके दें। गूगल ने एंड्रॉयड के सोर्स कोड को कंपनियों द्वारा एडिट करने पर भी रोक लगाई। प्री इंस्टॉल के जरिए गूगल ने ईयू के नियमों का उल्लंघन किया है। साल 2016 में सामने आया था कि एंड्रॉयड डिवाइस में लगभग 95 फीसदी सर्च गूगल सर्च इंजन के जरिए किए जाते हैं। हालांकि ये सामने नहीं आया है कि गूगल ने फोन मेकर कंपनियों को ऐसा करने के लिए कितने राशि दी है। गूगल का कहना है कि वह इस जुर्माने के खिलाफ अपील करेगा, गूगल के प्रवक्ता अल वर्नी ने कहा, एंड्रॉयड लोगों को ज्यादा विकल्प देने के लिए बनाया गया है. यह रैपिड इनोवेशन और अच्छी सुविधाओं की कीमत कम करने में मदद करता है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ ऑपरेशन सिंदूर के बाद 12 देशों ने भारतीय सेना से सीखे आतंकियों से निपटने के गुर-मेघालय में बड़ा अभ्यास। @ दिल्ली में गिरी पांच मंजिला इमारत, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका-NDRF ने शुरू किया रेस्क्यू।@ मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर BJP का जनसंपर्क अभियान, केंद्रीय मंत्रियों से लेकर CM तक उतरेंगे मैदान में। @ मुझे मारना चाहते थे, BJP प्रायोजित है पूरी साजिश', हमले के बाद बोले अभिषेक बनर्जी।@ चीन को घेरने लगी ब्रह्मोस? वियतनाम के बाद इंडोनेशिया भी खरीदने को तैयार।@ दिल्ली-एनसीआर में आंधी- बारिश को लेकर इमरजेंसी अलर्ट, एकाएक बजने लगे सभी के मोबाइल फोन।@ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुकेश चंद्र, जैकलीन फर्नांडिस समेत अन्य पर तय होंगे आरोप, कोर्ट ने दिया निर्देश।@ पंजाब में 65000 से ज्यादा कर्मचारियों की होगी नौकरी पक्की, 7 स्पेशल कोर्ट को मंजूरी।@ घूसखोर पंडत टाइटल विवाद पर मनोज बाजपेयी को मिली थी धमकियां, कहा- उन लोगों के साथ कीचड़ में मत उतरो।@ बिहार के कॉलेज छात्रों के लिए खुशखबरी-अब समय पर होंगी परीक्षाएं, रिजल्ट भी नहीं होगा लेट, राजभवन का नया नियम।@ शालीमार बाग में बुलडोजर एक्शन-SC के आदेश पर 150 अवैध मकानों को ढहाना शुरू।@ आंध्र प्रदेश-तुंगभद्रा नदी में डूब रही लड़की को बचाने की कोशिश में पांच लोग डूबे। @ हिंगोली में हादसा-जनगणना का काम कर घर लौट रहे दो शिक्षकों की मौत, पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -