- Back to Home »
- State News »
- महिला सरकारी कर्मचारियों के साथ पुरुष कर्मचारियों को भी पेड लीव....
Posted by : achhiduniya
05 July 2018
महाराष्ट्र सरकार ने महिला सरकारी कर्मचारियों को सेवा के दौरान बच्चों की देखभाल के लिये कुल 180 दिन के सवैतनिक अवकाश देने का फैसला किया। वे बच्चों की उम्र 18 साल होने तक ये छुट्टी ले सकती हैं। पत्नी की मौत होने और बच्चों की उम्र 18 साल से कम होने पर पुरुष कर्मचारियों को भी ये छुट्टी मिल सकती हैं। वित्त मंत्री सुधीर मुंगातिवार ने बताया कि कैबिनेट बैठक में यह फैसला किया गया। अधिकारी ने कहा कि महिला कर्मचारी अपने बच्चों के दसवीं और 12वीं के परीक्षा के दौरान भी इस सुविधा का लाभ उठा सकती हैं। बताया जा रहा है कि महिला कर्मचारी साल में तीन बार इस छुट्टी की मांग करने की हकदार होंगी।
