Posted by : achhiduniya 20 July 2018



 मध्य प्रदेश के दौरे पर पहुंचे समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव अखिलेश ने कहा कि जिन इलाक़ों में पार्टी मज़बूत है, वहां जल्द उम्मीदवार का ऐलान करेंगे। अखिलेश यादव से पूछा गया कि वर्ष 2019 में अगले आम चुनाव के बाद वह किसे देश के अगले प्रधानमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं, राहुल गांधी को या खुद को, यादव ने यहां संवाददाताओं से कहा, देश चाहता है कि नई सरकार बने और देश को नया पीएम मिले और आप देखेगें कि चुनाव के बाद देश में नया पीएम बनेगा। उन्होंने आगे कहा, उत्तर प्रदेश का सौभाग्य है कि जिसे प्रधानमंत्री बनना है, वह यूपी से आ जाये। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में चार स्थानों में हाल ही में हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने दो स्थानों पर सपा और बसपा को अपना समर्थन दिया था। आगामी लोकसभा चुनाव के लिये उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा के बीच तालमेल के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस बारे में भी आपको जल्द ही पता लग जायेगा। कांग्रेस से गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा, हम भी गठबंधन के पक्ष में है। बीजेपी ने केन्द्र में 47 दलों के साथ गठबंधन बनाया हुआ है। 
उत्तर प्रदेश में गत विधानसभा चुनाव के संबंध में पूछे गये सवाल पर उन्होंने कहा, हमने लोगों से विकास के नाम पर वोट मांगे जबकि बीजेपी लोगों को जाति और धर्म के आधार पर विभाजित करती रही। सपा अध्यक्ष ने स्वीकार किया उनके बसपा प्रमुख मायावती से अच्छे संबंध है और उनकी पार्टी (सपा) उन सभी शक्तियों के साथ है जिनकी लड़ाई सामाजिक न्याय के लिये है और जो सामाजिक एकता की हिमायती हैं। तीन तलाक के संबंध में विधेयक सदन में लंबित होने के सवाल के उत्तर को टालते हुए उन्होंने कहा, विधेयक जब चर्चा के लिये आयेगा तो आपको हमारी पार्टी के रूख के बारे में पता चल जायेगा। केन्द्र सरकार की गंगा सफाई योजना के बारे में अखिलेश ने कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि गंगा मां ने बुलाया है, लेकिन जो लोग गंगा को धोखा दे सकते हैं। वह आम जनता को क्या बख्शेगें। उन्होंने केन्द्र की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि गंगा पहले से ज्यादा प्रदूषित हो गयी है।  




Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ ऑपरेशन सिंदूर के बाद 12 देशों ने भारतीय सेना से सीखे आतंकियों से निपटने के गुर-मेघालय में बड़ा अभ्यास। @ दिल्ली में गिरी पांच मंजिला इमारत, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका-NDRF ने शुरू किया रेस्क्यू।@ मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर BJP का जनसंपर्क अभियान, केंद्रीय मंत्रियों से लेकर CM तक उतरेंगे मैदान में। @ मुझे मारना चाहते थे, BJP प्रायोजित है पूरी साजिश', हमले के बाद बोले अभिषेक बनर्जी।@ चीन को घेरने लगी ब्रह्मोस? वियतनाम के बाद इंडोनेशिया भी खरीदने को तैयार।@ दिल्ली-एनसीआर में आंधी- बारिश को लेकर इमरजेंसी अलर्ट, एकाएक बजने लगे सभी के मोबाइल फोन।@ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुकेश चंद्र, जैकलीन फर्नांडिस समेत अन्य पर तय होंगे आरोप, कोर्ट ने दिया निर्देश।@ पंजाब में 65000 से ज्यादा कर्मचारियों की होगी नौकरी पक्की, 7 स्पेशल कोर्ट को मंजूरी।@ घूसखोर पंडत टाइटल विवाद पर मनोज बाजपेयी को मिली थी धमकियां, कहा- उन लोगों के साथ कीचड़ में मत उतरो।@ बिहार के कॉलेज छात्रों के लिए खुशखबरी-अब समय पर होंगी परीक्षाएं, रिजल्ट भी नहीं होगा लेट, राजभवन का नया नियम।@ शालीमार बाग में बुलडोजर एक्शन-SC के आदेश पर 150 अवैध मकानों को ढहाना शुरू।@ आंध्र प्रदेश-तुंगभद्रा नदी में डूब रही लड़की को बचाने की कोशिश में पांच लोग डूबे। @ हिंगोली में हादसा-जनगणना का काम कर घर लौट रहे दो शिक्षकों की मौत, पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -