- Back to Home »
- Crime / Sex »
- बोधगया मे 12 साल के 15 बच्चो के साथ अप्राकृतिक यौनाचार का खुलासा संचालक बौद्ध भिक्षु गिरफ्तार.....
Posted by : achhiduniya
30 August 2018
तब जाकर मामले का खुलासा हुआ है। बोधगया पहुंच कर जब घरवालों ने संचालक से इस बारे में बात करनी चाही तो आरोपी ने पीड़ित 15 बच्चों को संस्था से बाहर निकाल दिया। संस्था से निकाले जाने के बाद सभी घर वाले अपने बच्चों के साथ गया के विष्णुपद थाना क्षेत्र के असम भवन में पहुंचे हैं। मामले की जानकारी मिलते ही सिटी डीएसपी और विष्णुपद थाना की पुलिस असम भवन पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। एसएसपी के निर्देश पर बोधगया थाना की पुलिस ने आरोपी भिक्षु को गिरफ्तार किया है। वहीं महिला थाना अध्यक्ष बच्चों से पूछताछ कर रही है। पीड़ित बच्चों का मेडिकल टेस्ट के बाद बयान होना है। सभी बच्चों को पुलिस की निगरानी में रखा गया है। उनका मेडिकल जांच भी करवाया जाएगा। पीड़ित बच्चों का आईपीसी की धारा 164 के तहत बयान दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, बोधगया थाना क्षेत्र के मस्तीपुर स्थित प्रजना ज्योति बुद्धिस्ट नोविस स्कूल एंड मेडिटेशन सेंटर के बच्चों ने पढ़ाने के नाम पर भिक्षु भंते सुजाय संघप्रिय पर दुराचार, अनैतिक कार्य, मारपीट और भोजन नहीं दिए जाने का आरोप लगाया है। संस्था के करीब 15 नाबालिग बच्चों के बयान के आधार पर बोधगया में पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। केंद्र में कुल 22 कमरे थे, जिनमें से सिर्फ तीन में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे। पुलिस सभी सीसीटीवी कैमरे की जांच करेगी। ऑफिस के कमरे में जो सीसीटीवी लगा हुआ था वो महज रेप्लिका था। ऑफिस के बगल में एक कमरा था, जिसमें बेड लगा हुआ था।


