- Back to Home »
- Crime / Sex »
- बार डांसर बनने,सेक्स चेंज कराने के लिए उठाया यह कदम लेकिन....?
Posted by : achhiduniya
25 September 2018
सेक्स चेंज सर्जरी के लिए 14 साल के लड़के ने अपनी ही आंटी के घर से 500 ग्राम सोना चुरा लिया और भाग गया। सेक्स चेंज भी इसलिए कराना चाहता था क्योंकि उसे बार डांसर बनना था। वो बार डांसर की लाइफस्टाइल से काफी प्रभावित हो चुका था। 8वीं क्लास में पढ़ने वाला लड़का अपने मामा के घर रहता था। क्योंकि उसकी मां किसी ओर शख्स के साथ रहने लगी थी। मां के चले जाने के बाद मामा-मामी उसका ध्यान रख रही थे। एक खबर के मुताबिक, पुलिस ने कहा- लड़के का संपर्क एक बार डांसर से हुआ था, जब वो अपनी मामी के घर आया था। घर छोड़ने के बाद उसका संपर्क रेहाना धानावट से हुआ, जो एक बार डांसर थी। उसने सर्जरी कराने का वादा किया और नागपुर क्वैटा कोलोनी के पास रुकने के लिए कहा।
बार डांसर ने लड़के को कुछ दिन वहीं रखा फिर कुछ दिन बाद मुंबई ले गई। बार डांसर लड़के का सेक्स चेंज कराने के लिए डॉक्टर तलाश रही थी और सोना बेचने की फिराक में थी। महीने भर के बाद पुलिस ने लड़के को ढूंढ निकाला। वो मुंबई में रेहाना के घर रुका हुआ था। 17 सितंबर को पुलिस ने लड़के को पकड़ लिया। सीनियर पुलिस अधिकारी संतोष खांडेकर ने कहा- लड़के को सरकारी शेल्टर होम में शिफ्ट कर दिया गया है। वो सेक्स चेंज कराने वाला था। उसके दोस्तों ने बताया कि उसे बार डांसर की लाइफस्टाइल काफी पसंद थी। पुलिस ने इस घटना में चार लोगों को भी गिरफ्तार किया है।