- Back to Home »
- Religion / Social »
- अयोध्या में विवादित ढांचा गिराने के लिए कोर्ट से नहीं पूछा तो हम राम मंदिर निर्माण के लिए कोर्ट से क्यों पूछें.....शिवसेना नेता संजय राऊत
अयोध्या में विवादित ढांचा गिराने के लिए कोर्ट से नहीं पूछा तो हम राम मंदिर निर्माण के लिए कोर्ट से क्यों पूछें.....शिवसेना नेता संजय राऊत
Posted by : achhiduniya
05 October 2018
सुप्रीम कोर्ट के तीन जजों की बेंच ने 27 सितंबर को सुनवाई की। इनमें से चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा व जस्टिस अशोक भूषण ने संयुक्त फैसला सुनाते हुए कहा कि पुराना फैसला उस वक्त के तथ्यों के मुताबिक था। इस्माइल फारूकी का फैसला मस्जिद की जमीन के मामले में था। जस्टिस भूषण ने कहा कि फैसले में दो राय, एक मेरी और एक चीफ जस्टिस की, दूसरी जस्टिस नजीर की। मस्जिद में नमाज पढ़ना इस्लाम का अटूट हिस्सा नहीं। शिवसेना के नेता संजय राउत ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राम मंदिर को लेकर सरकार अध्यादेश लाए। उन्होंने कहा कि राम मंदिर पर सरकार को फैसला लेना ही होगा।
उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाया कि बीजेपी सत्ता में राम मंदिर निर्माण के नाम पर ही वोट मांगकर आई है। संजय राउत ने कहा जब अयोध्या में विवादित ढांचा गिराने के लिए कोर्ट से नहीं पूछा तो हम राम मंदिर निर्माण के लिए कोर्ट से क्यों पूछें। उन्होंने कहा राम मंदिर श्रद्धा का मामला है, दिवाली के बाद लाखों शिवसैनिक मिलकर राम मंदिर निर्माण का काम शुरू करेंगे।

