Posted by : achhiduniya 17 December 2018


 कई बार हम शुरू तो एक लक्ष्य से करते है,लेकिन राह मे आने वाली दिक्कतों-परेशनियों से हार मानकर राह बदल देते है या इरादा बदल देते है। कई बार सफलता न मिलने से निराश होकर अपना रास्ता बदल देते हैं, तो कुछ लोग दूसरों के कहने पर या उनकी देखा-देखी अपना रास्ता बदल देते हैं। मगर ऐसा करना कितना सही है,एक बार की बात है। एक निःसंतान राजा था बूढा हो चुका था और उसे राज्य के लिए एक योग्य उत्तराधिकारी की चिंता सताने लगी थी। योग्य उत्तराधिकारी के खोज के लिए राजा ने पुरे राज्य में ढिंढोरा पिटवाया कि अमुक दिन शाम को जो मुझसे मिलने आएगा, उसे मैं अपने राज्य का एक हिस्सा दूंगा। राजा के इस निर्णय से राज्य के प्रधानमंत्री ने रोष जताते हुए राजा से कहा, महाराज आपसे मिलने तो बहुत से लोग आएंगे और यदि सभी को उनका भाग देंगे तो राज्य के टुकड़े-टुकड़े हो जाएंगे। ऐसा अव्यावहारिक काम न करें।
राजा ने मंत्री को आश्वस्त करते हुए कहा, मंत्री जी, आप चिंता न करें, देखते रहें, क्या होता है। निश्चित दिन जब सबको मिलना था। राजमहल के बगीचे में राजा ने एक विशाल मेले का आयोजन किया। मेले में नाच-गाने और शराब की महफिल जमी थी। खाने के लिए अनेक स्वादिष्ट पदार्थ थे। मेले में कई खेल भी हो रहे थे। राजा से मिलने आने वाले कितने ही लोग नाच-गाने में अटक गए, कितने ही सुरा-सुंदरी में, कितने ही आश्चर्यजनक खेलों में मशगूल हो गए तथा कितने ही खाने-पीने, घूमने-फिरने के आनंद में डूब गए। इस तरह समय बीतने लगा। इन सभी के बीच एक व्यक्ति ऐसा भी था जिसने किसी चीज की तरफ देखा भी नहीं। उसके मन में निश्चित ध्येय था कि उसे राजा से मिलना ही है। 
इसलिए वह बगीचा पार करके राजमहल के दरवाजे पर पहुंच गया पर वहां खुली तलवार लेकर दो चौकीदार खड़े थे। उन्होंने उसे रोका। उन्हें अनदेखा करके और चौकीदारों को धक्का मारकर वह दौड़कर राजमहल में चला गया, क्योंकि वह निश्चित समय पर राजा से मिलना चाहता था। जैसे ही वह अंदर पहुंचा। राजा उसे सामने ही मिल गए और उन्होंने कहा, मेरे राज्य में कोई व्यक्ति तो ऐसा मिला जो किसी प्रलोभन में फंसे बिना अपने ध्येय तक पहुंच सका। तुम्हें मैं आधा नहीं पूरा राजपाट दूंगा। तुम मेरे उत्तराधिकारी बनोगे। इस कहानी से हमें यह सीख मिलती है:-सफल वही होता है जो लक्ष्य का निर्धारण करता है, उसपर अडिग रहता है। रास्ते में आने वाली हर कठिनाइयों का डटकर सामना करता है और छोटी-छोटी कठिनाईयों को नजरअंदाज कर देता है। 
किसी के कहने से अगर आज हम अपना रास्ता बदल रहे हैं, तो हमें यह समझना चाहिए कि जो आज हमें सलाह दे रहा है। कल मुश्किल आने पर वह हमारा साथ देगा या नहीं। अगर ऐसा नहीं है, तो हमें भी किसी के कहने पर अपना रास्ता नहीं बदलना चाहिए। हमारे रास्ते में कई प्रलोभन भी आते हैं। अगर हम उनमें अटक गए तो मंजिल से भटकना तय है। इसलिए अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते समय प्रलोभन में अटकने से बचना चाहिए।


Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ एयरलाइन को सरकार का सख्त निर्देश, रद्द फ्लाइट्स रिफंड रविवार शाम तक पूरा करने को कहा।@ इंडिगो संकट पर एक्शन में सरकार, कंपनी के CEO पीटर एल्बर्स की बर्खास्तगी की कर सकती है मांग- सूत्र।@ नीरव मोदी को भारत लाने की बड़ी तैयारी, CBI-ED की टीम होंगी लंदन रवाना।@ नाइंसाफी, हम कभी नहीं भूलेंगे ओवैसी को याद आया 6 दिसंबर 1992 को वो दिन।@ बिहार में चुनाव के बाद भी बीजेपी एक्श@न में, पटना की बैठक में जमीन पर काम के निर्देश, बंगाल पर भी फोकस।@ 8 करोड़ देने पर ही जमीन के कागजात, पुणे में ACB का फिल्मी एक्शन, रंगेहाथ पकड़े गए दो आरोपी।@ पश्चिम बंगाल से BJP सांसदों से मिले PM मोदी, ममता सरकार को मात देने के दिये मंत्र।@ इंडिगो फ्लाइट संकट का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, 4 दिन में 1700 से ज्याीदा उड़ानें हो चुकी हैं रद्द।@ ललितपुर-कोर्ट में सजा सुनते ही महिला ने खाया जहर, मचा हड़कंप। @ तेज प्रताप यादव का 3 साल से 3 लाख 56 हजार रुपये बिजली बिल बकाया, पर नहीं कटा कनेक्शन।@ राष्ट्रपति भवन में डिनर के दौरान पुतिन के लिए बजा फिर भी दिल है हिंदुस्तानी, शाहरुख खान के गाने के साथ दी गई विदाई।@ भारत के खिलाफ बड़ी साजिश! लश्कर, जैश के टॉप कमांडर कर रहे सीक्रेट मीटिंग'।@ हलाला मंजूर नहीं,तीन तलाक पीड़िता नूरजहां ने छोड़ा इस्लाम, पूनम बनकर लिए सात फेरे।@ पत्थर से बेटी का पेट कुचल दिया ताकि,अफगानिस्तान में अबॉर्शन की रुला देने वाली कहानी।@ हाथरस में बीएलओ की हार्ट अटैक से मौत, प्रशासन ने 72 घंटे में सौंपा अनुकंपा नियुक्ति पत्र।

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

Important....Video

"MSME व महिला औधयोगिक सह संस्था मर्या नागपुर द्वारा स्वयं रोजगार मेला" "शिवप्रिया व प्रिया विद्या विहार संस्थान का संयुक्त ईश्वरीय अनुभूति दिवस रौप्य महोत्स 5 Dec को""हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350 वी शहीदी दिवस गुरपुरब 7 Dec को नागपुर के नई जरीपटक में""HIV ग्रसित बच्चे का बोनमैरो प्रत्यारोपण [ट्रांसप्लेशन] सफल या असफल जाने डॉ केतन व डॉ पंकज से"

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -