- Back to Home »
- Crime / Sex »
- कांग्रेस नेता व कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मिलने पहुंची महिला के साथ की बदसलूकी...
कांग्रेस नेता व कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मिलने पहुंची महिला के साथ की बदसलूकी...
Posted by : achhiduniya
28 January 2019
कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की सरकार पर
खतरे की घंटी के बीच मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने इस्तीफा देने की धमकी दी है।
इसी बीच कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के गुस्से ने अब लोगों का
गुस्सा भड़का दिया है। सिद्धारमैया से मिलने पहुंची एक महिला के साथ उन्होंने
बदसलूकी कर दी।
सिद्धारमैया को महिला की बात पर इस कदर गुस्सा भड़का कि उन्होंने
महिला के हाथ से माइक छीन लिया। माइक छीनने के दौरान सिद्धारमैया का हाथ महिला के
दुपट्टे पर चला गया और उन्होंने उसे नीचे की ओर झटक दिया। महिला के साथ हुए इस
बर्ताव को लेकर सिद्धारमैया अब सियासी गलियारों से लेकर आम आदमी तक के निशाने पर आ
गए हैं।
सिद्धारमैया महिला से लगातार बदसलूकी करते रहे और उसे चुप रहने के लिए
बोलते रहे. इसी बीच उन्होंने महिला से माइक छीनने के जैसे ही हाथ बढ़ाया तो उनका हाथ
महिला के दुप्पटे पर चला गया। महिला का दुपट्टा उनके हाथ से नीचे सरक गया। सिद्धारमैया
के इस बर्ताव की अब हर जगह आलोचना हो रही है।