- Back to Home »
- State News »
- खूबसूरती के अलावा प्रियंका गांधी वाड्रा की कोई राजनैतिक उपलब्धि नहीं है…भाजपा नेता विनोद नारायण झा
Posted by : achhiduniya
25 January 2019
प्रियंका गांधी वाड्रा को कांग्रेस महासचिव बनाए जाने पर बिहार सरकार में मंत्री और भाजपा नेता ने विनोद नारायण झा ने प्रियंका गांधी की नियुक्ती पर टिप्पणी की और कहा कि खूबसूरत चेहरों के दम पर वोट नहीं पड़ते हैं। बिहार के मंत्री विनोद नारायण झा ने प्रियंका गांधी वाड्रा को कांग्रेस महासचिव बनाए जाने पर कहा, खूबसूरत चेहरों के दम पर वोट नहीं जीते जा सकते। इससे भी बढ़कर तथ्य यह है कि वह रॉबर्ट वाड्रा की पत्नी हैं, जिन पर भूमि घोटाले और भ्रष्टाचार के कई मामलों में शामिल होने का आरोप है। वह बेहद खूबसूरत हैं, लेकिन उसके अलावा उनकी कोई राजनैतिक उपलब्धि नहीं है।
इससे पहले
बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा के
सक्रिय राजनीति में आने से उत्तर प्रदेश में भाजपा को ‘लाभ' होगा।
उन्होंने दावा किया कि इस कदम का उद्देश्य वोटों के बंटवारे से सपा-बसपा गठबंधन को
चुनौती देना है। सुशील मोदी ने कटाक्ष किया कि उनकी
नियुक्ति से उनके पति रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार के घोटाले केंद्र-बिंदु पर आ जाएंगे, जिससे राजग का
फायदा होगा।