- Back to Home »
- Crime / Sex »
- डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम पत्रकार हत्या मामले में दोषी करार..
Posted by : achhiduniya
11 January 2019
51 वर्षीय डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम अपनी दो अनुयायियों के बलात्कार के जुर्म में रोहतक की सुनारिया जेल में 20 साल की सजा काट रहा है। 2002 में सिरसा में पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को अदालत ने दोषी माना और 17 जनवरी को इस मामले में सजा सुनाई जाएगी। राम रहीम को हरियाणा की पंचकुला अदालत ने पत्रकार के हत्या की साजिश में शामिल होने का दोषी पाया है। इस सजा को देखते हुए पूरे प्रदेश में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
पुलिस ने
पंचकुला में धारा 144 लगा दिया है। हरियाणा के अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक
(कानून-व्यवस्था) मोहम्मद अकील ने कहा,हरियाणा
में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि सभी जिलों की पुलिस को
लोगों को गैरजरूरी रूप से जमा होने से रोकने और अतिरिक्त निगरानी रखने के निर्देश
दिये गए हैं। उन्होंने कहा कि कई इलाकों में नाकेबंदी भी की गई है। हरियाणा में विशेषकर
पंचकूला सिरसा (डेरा मुख्यालय) और रोहतक जिलों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये
गए हैं।
यहां कानून व्यवस्था से जुड़ी किसी भी स्थिति से निपटने के लिये राज्य
सशस्त्र पुलिस की कई कंपनियों, दंगा विरोधी पुलिस और कमांडो
बल को तैनात किया जा रहा है। पुलिस ने कहा कि सिरसा में डेरा सच्चा सौदा के
मुख्यालय के नजदीक अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। अगस्त 2017 में राम रहीम
को सजा सुनाए जाने के दौरान हरियाणा के सिरसा और पंचकूला में हिंसा भड़क गई थी,
जिसमें 40 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए
थे।


