- Back to Home »
- Religion / Social »
- सतत विकास लक्ष्य विषय पर आधारित सांख्यिकी दिन का आयोजन....
Posted by : achhiduniya
28 June 2019
नागपुर: भारत सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम
कार्यान्वयन मंत्रालय के राष्ट्रीय सांख्यिकी विभाग (क्षेत्र संकार्य प्रभाग), नागपुर नें डेटा गुणवत्ता आश्वासन विभाग के साथ
संयुक्त रूप से 29 जून शनिवार को सुबह 10 बजे डेटा गुणवत्ता आश्वासन विभाग, सीजीओ कॉम्प्लेक्स, बी ब्लॉक, सातवीं मंजिल, सेमिनरी हिल्स, नागपुर में सांख्यिकी दिवस समारोह का आयोजन किया
गया है। इस सांख्यिकी दिवस का विषय
"सतत विकास लक्ष्य." है। दिनांक 29 जून 2019 को केंद्र सरकारने प्रोफेसर(स्व.) प्रशांत चंद्र
महालनोबिस के स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद देश के आर्थिक योजना एवं सांख्यिकी विकास
में किए गए योगदान को याद करने के लिए उनके जन्म दिन को विशेष दिन की श्रेणी में
राष्ट्रीय स्तर पर 'सांख्यिकी दिवस' के रूप में मनाने की घोषणा की है। श्री अनिल
पाटिल, उप महानिदेशक डेटा गुणवत्ता आश्वासन विभाग, नागपुर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में
मुख्य अतिथि श्रीमती शालिनी ए. भोयर, महानिदेशक(सेवानिवृत्त), श्री टी.के. बसु, अपर
महानिदेशक(सेवानिवृत्त), प्रो. विनायक देशपांडे, प्रमुख, वाणिज्य संकाय
प्रबंधन तथा कुलसचिव(प्रभारी), राष्ट्रसंत
तुकडोजी महाराज विश्वविद्यालय, नागपुर एवं क्षेत्रीय कार्यालय, नागपुर के श्री श्रीनिवास उप्पला, निदेशक की उपस्थिति में 13वाँ सांख्यिकी दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एवं वर्ग पहेली प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
