- Back to Home »
- Religion / Social »
- पूरे देश से दो लाख लोग इस साल हज के लिये जाऐंगे... महाराष्ट्र राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी
पूरे देश से दो लाख लोग इस साल हज के लिये जाऐंगे... महाराष्ट्र राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी
Posted by : achhiduniya
28 June 2019
महाराष्ट्र राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कहा महाराष्ट्र से इस साल 35,711 लोगों ने हज के लिये आवेदन किया था।
उन्होंने कहा, इनमें से 15,000 से अधिक
आवेदकों को हज पर जाने की अनुमति दी गई है। जमाल ने गुरुवार को एक संवाददाता को
संबोधित करते हुए कहा कि पूरे देश से दो लाख लोग इस साल हज के लिये जाऐंगे।
उन्होंने बताया कि देशभर से 3.50 लाख आवेदन
मिले थे। उन्होंने कहा कि देश से हज के लिये पहली उड़ान 14 जुलाई को मुंबई से सऊदी अरब रवाना होगी। जमाल ने
कहा कि दूसरी उड़ान 25 जुलाई को नागपुर से रवाना होगी।
![]() |
| [महाराष्ट्र राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी] |

