- Back to Home »
- Crime / Sex »
- दिल्ली के सीएम और डिप्टी सीएम पर लगाए 2000 करोड़ रुपये घोटाले का आरोप....दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने
दिल्ली के सीएम और डिप्टी सीएम पर लगाए 2000 करोड़ रुपये घोटाले का आरोप....दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने
Posted by : achhiduniya
01 July 2019
भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार पर शिक्षा घोटाले का आरोप लगाया है। घोटाले में भाजपा ने सीधे तौर पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को हाथ बताया है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने पुराने स्कूलों में नए क्लासरूम बनाए, इसमें 2000 करोड़ रुपये का घोटाला किया गया है। उन्होंने बताया, 300 स्क्वायर फीट के कमरे बनवाए गए हैं, जिन पर हमारे हिसाब से प्रति क्लास 3-5 लाख का खर्च आता है,लेकिन दिल्ली सरकार ने एक कमरा बनाने के लिए 25 लाख रुपये आवंटित किए।
उन्होंने बताया कि आरटीआई से जानकारी मिली है, '77.54 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। 12,748 क्लासरूम बन रहे हैं। कुल लागत 2892 करोड़
रुपये आती है। जबकि हमारे मुताबिक 892 करोड़ में बन जाने चाहिए। इस पर मनीष
सिसोदिया ने तीखी प्रतिक्रिया जताई है और मनोज तिवारी को चुनौती दी है कि यदि
घोटाला किया है तो शाम तक गिरफ्तार करो या फिर माफी मांगो। दिल्ली सरकार के
पीडब्लूडी विभाग के चीफ इंजीनियर एमके महोबिया का कहना है कि जिन 77.54 करोड़
रुपये के आधार पर यह निष्कर्ष निकाला जा रहा है कि एक कमरा 25 लाख रुपये का बन रहा
है, वह शुरुआती एस्टीमेट है।
महोबिया ने बताया
कि इस अमाउंट में बिल्डिंग की कीमत, फर्नीचर, डेवलपमेंट, पानी का आरओ, रेन वॉटर हार्वेस्टिंग है। सीवरेज ट्रीटमेंट
प्लांट इसमें लगाया जाता है। पानी के लिए अंडरग्राउंड स्टोरेज, फायर फाइटिंग का इंतजाम सब इसमें शामिल है। यह
शुरुआती स्टेज का असेसमेंट है, जो भारत सरकार
के नियम के आधार पर होता है।


