- Back to Home »
- Crime / Sex »
- भाग्य बलात्कार की तरह है, अगर आप इसका विरोध नहीं कर सकते, तो इसका आनंद उठाने की कोशिश कीजिये..... कांग्रेस सांसद की पत्नी अन्ना लिंडा ईडन
भाग्य बलात्कार की तरह है, अगर आप इसका विरोध नहीं कर सकते, तो इसका आनंद उठाने की कोशिश कीजिये..... कांग्रेस सांसद की पत्नी अन्ना लिंडा ईडन
Posted by : achhiduniya
22 October 2019
कांग्रेस सांसद की पत्नी अन्ना लिंडा ईडन के
फेसबुक पोस्ट का कैप्शन था- भाग्य बलात्कार की तरह है, अगर आप इसका विरोध नहीं कर सकते, तो इसका
आनंद उठाने की कोशिश कीजिये। उन्होंने इस पोस्ट के साथ दो छोटे वीडियो क्लिप भी शेयर किए थे, जो उनके घर में बारिश का पानी घुसने के बाद उनके बच्चे को वहां
से निकालने को लेकर थे। केरल में कांग्रेस सांसद हिबी ईडन की पत्नी फेसबुक पर रेप जैसे घृणित अपराध की पैरवी करने के चक्कर में सोशल मीडिया के निशाने पर आ गई हैं।
सांसद हिबी ईडन की पत्नी
अन्ना लिंडा ईडन ने मंगलवार को लिखे अपने इस पोस्ट में किस्मत की तुलना रेप से की
है। उन्होंने लिखा- किस्मत रेप जैसी होती
है,अगर आप इसे रोक नहीं सकते, तो इसे
एन्जॉय कीजिए। हालांकि, सोशल मीडिया पर बवाल होने के
बाद उन्होंने कुछ देर बाद ही इस पोस्ट को अपने फेसबुक अकाउंट से हटा दिया। हिबी
ईडन विधायक के पद से इस्तीफा देकर कांग्रेस के टिकट पर एर्नाकुलम लोकसभा सीट से
पहली बार चुनाव जीतकर सांसद बने हैं।
यह क्षेत्र केरल में कांग्रेस का गढ़ माना
जाता है। हिबी की पत्नी अन्ना रेडियो मैंगो 91.9 FM से
जुड़ी हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करती रहती हैं। मंगलवार को जिस
वीडियो पर विवाद हुआ, वो इस सीरीज का अंतिम वीडियो
था।


