- Back to Home »
- State News »
- उत्तर प्रदेश का नेतृत्व मौजूदा वक्त में ईमानदार और मेहनती हाथों में PSP पार्टी चीफ शिवपाल सिंह यादव ने बांधे CM योगी आदित्यनाथ के तारीफ़ों के पुल
उत्तर प्रदेश का नेतृत्व मौजूदा वक्त में ईमानदार और मेहनती हाथों में PSP पार्टी चीफ शिवपाल सिंह यादव ने बांधे CM योगी आदित्यनाथ के तारीफ़ों के पुल
Posted by : achhiduniya
03 October 2019
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 36 घंटे के लिए बुलाए गई विधानसभा के विशेष सत्र में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) [PSP] के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने सदन में जमकर सीएम योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश का नेतृत्व मौजूदा वक्त में ईमानदार और मेहनती हाथों में है। शिवपाल यादव ने कहा कि सरकार ने कुछ अच्छे काम किए हैं, लेकिन कानून व्यवस्था में अभी काफी सुधार की जरूरत है। शिवपाल ने कहा कि इंवेस्टर्स समिट एक अच्छा कार्यक्रम था, लेकिन जितना सोचा गया उतना निवेश नहीं हुआ।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में 22 करोड़ वृक्षारोपण हुआ, जिसकी
वह सराहना करते हैं। शिवपाल सिंह यादव के बयानों को सुनकर ऐसा लग रहा था कि वह
जल्द ही बीजेपी में विलय कर सकते हैं। समाजवादी पार्टी ने सरकार द्वारा बुलाए गए
इस विशेष सत्र का बहिष्कार किया। वहीं कुछ दिन पहले तक खबर आ रही थी कि प्रगतिशील
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव सपा में वापसी कर सकते हैं,लेकिन इस [सीएम की तारीफ] बात के बाद राजनीति का ऊंट किस करवट बैठता है यह
कहा पाना अभी मुश्किल है।

