- Back to Home »
- Crime / Sex »
- महिला डॉक्टर के साथ गैंगरेप के चारों आरोपियों का एनकाउंटर कर खेल खत्म किया पुलिस ने....पीड़िता को मिली सच्ची श्र्द्धांजली
महिला डॉक्टर के साथ गैंगरेप के चारों आरोपियों का एनकाउंटर कर खेल खत्म किया पुलिस ने....पीड़िता को मिली सच्ची श्र्द्धांजली
Posted by : achhiduniya
06 December 2019
बीते दिनो हैदराबाद में वेटनरी महिला डॉक्टर की स्कूटी पंक्चर हो गई थी। जब वह स्कूटी पार्क कर रही थी, तभी
चारों दरिंदों ने हैवानियत की वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद चारों आरोपियों
ने डॉक्टर के साथ दरिंदगी की और गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद रेप पीड़िता
के शव को जला दिया गया था। हैदराबाद की इस रेप और मर्डर की घटना के बाद जहां एक ओर
पूरे देश में गुस्सा तो वहीं संसद में इस मामले की गूंज सुनाई दे रही है। हैदराबाद में वेटनरी डॉक्टर से गैंगरेप करने के बाद हैवानियत
भरे इस कांड के बाद से देश भर में उबाल था और चारों को फांसी दिए जाने की मांग उठ
रही थी।
जहां इन आरोपियों को लेकर जाया गया, इन्होंने
रेप के बाद डॉक्टर की हत्या करके शव को
वहीं जलाया था। रात 3.30 बजे पुलिस चारों आरोपियों को
(नेशनल हाइवे-44 के पास) उसी जगह लेकर गई थी, जहां आरोपियों ने महिला डॉक्टर के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम
देने के बाद उसे जिंदा जलाया था। इस दौरान आरोपियों ने मौके से भागने की कोशिश की
और पुलिस एनकाउंटर में मारे गए। चारों आरोपी 10 दिन के
लिए पुलिस रिमांड में थे। 4 दिसंबर को इस केस की जल्द
सुनवाई के लिए फास्ट ट्रेक कोर्ट का भी
गठन किया गया था। साइबराबाद पुलिस आयुक्त वी सी सज्जनर ने
कहा,
आरोपी मोहम्मद आरिफ, नवीन, शिवा और चेन्नेकशवुलु पुलिस
मुठभेड़ में मारे गए। पुलिस जांच के लिए चारों को उस फ्लाइओवर के नीचे लेकर गई थी, जहां उन्होंने पीड़िता को आग के हवाले किया था। वहां क्राइम सीन
को रीक्रिएट किया जा रहा था। इसी बीच चारों आरोपियों ने भागने की कोशिश की और इस
दौरान पुलिस फायरिंग में चारों को ढेर कर दिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक
पुलिस कमिश्नर ने इसकी पुष्टि की है।


