- Back to Home »
- State News »
- कांग्रेस पार्टी भरोसे के लायक नहीं, वह एक धोखेबाज पार्टी है.... पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
Posted by : achhiduniya
11 December 2019
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने लोकसभा में नागरिकता संशोधन विधेयक पारित होने पर प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद देते हुए कहा कि जल्द ही यह बिल राज्यसभा में भी पास हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अब पड़ोसी देश से आए किसी पीड़ित हिन्दू को जबरदस्ती वापस नहीं भेजा जाएगा। शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को यहां कहा कि कांग्रेस एक धोखेबाज पार्टी है और वह भरोसे के लायक नहीं है। इस पार्टी ने चंद्रशेखर, एच डी देवगौड़ा और इंद्र कुमार गुजराल को प्रधानमंत्री तो बनाया, लेकिन कुछ समय बाद सभी की सरकारें गिरा दीं और किसी को अपना कार्यकाल पूरा नहीं करने दिया। चौहान ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में आज विभिन्न जगह सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा, कांग्रेस पहले बनाती है और फिर खुद ही बर्बाद करती है। झारखंड के विकास के लिए हमें एक स्थिर सरकार चाहिए।
राम राज चाहिए और यह सिर्फ भारतीय
जनता पार्टी ही दे सकती है। उन्होंने कहा कि झारखंड को गठबंधन वाले लूट-लूटकर खा
गए। ये लोग झारखंड का विकास नहीं कर सकते। यह इस प्रदेश का दुर्भाग्य रहा कि इसे
कोई स्थिर सरकार नहीं मिली, लेकिन रघुवर दास जब से
मुख्यमंत्री बने हैं, तब से विकास का एक नया इतिहास
शुरू हुआ है। चौहान ने कहा,मैं पूरे विश्वास से कहता हूं
कि झारखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी और झारखंड का ऐसा विकास करेगी कि
लोग देखते रह जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह विधायक चुनने का चुनाव नहीं है, बल्कि झारखंड का भाग्य और भविष्य बनाने का चुनाव है।

