- Back to Home »
- State News »
- ध्वजारोहण को लेकर आपस में भिड़े कांग्रेसी कार्यकर्ता....
Posted by : achhiduniya
26 January 2020
मध्य प्रदेश कांग्रेस के इंदौर स्थित पार्टी
कार्यालय में मुख्यमंत्री कमलनाथ को ध्वजारोहण करना था। किसी बात को लेकर
ध्वजारोहण के दौरान ही पार्टी के दो नेताओं देवेंद्र सिंह यादव और चंदू कुंजीर के
बीच ध्वजारोहण के दौरान पार्टी के नेताओं में ही हाथापाई के बाद नौबत मारपीट पर आ
गई। विवाद बढ़ता देख पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं और पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा, जिसके बाद किसी तरह दोनों को शांत कराया जा सका।
पार्टी के अन्य
कार्यकर्ताओं और पुलिस को बीच-बचाव करना पड़ा। वैसे सीएम कमलनाथ, प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने गांधी भवन
स्थित कांग्रेस कार्यालय में तिरंगा फहराने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित
भी किया। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने 71वें
गणतंत्र दिवस पर के मौके पर कहा कि देश की संस्कृति और संविधान के खिलाफ जाने की
कोशिश करने वाले लोगों से डटकर मुकाबला किया जाएगा।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने यह
बात ऐसे वक्त कही है, जब संशोधित नागरिकता कानून [CAA] के खिलाफ देश के अलग-अलग इलाकों में प्रदर्शन जारी हैं।


