- Back to Home »
- Religion / Social »
- सांस्कृतिक झांकीयो के साथ दिखी महिला सेनानियों की शक्ति....
Posted by : achhiduniya
26 January 2020
वहीं
हेड कॉन्स्टेबल मीना चौधरी ने खुद को मोटरसाइकिल पर बैलेंस करते हुए अपने दोनों
हाथों में पिस्टल पकड़े नजर आईं। सब इंस्पेक्टर सुजाता गोस्वामी, 5 महिलाओं की अपनी टीम के साथ राजपथ पर बाइक पर अलग-अलग करतब करते
हुए नजर आईं। इसके बाद हेड कॉन्स्टेबल आशा कुमारी ने दो मोटरसाइकिल और अन्य 4 महिलाओं के साथ बीम रोल फॉर्मेशन बनाते हुए नजर आईं। वहीं परेड
की शुरुआत में कैप्टन तानिया शेरगिल कोर्प्स ऑफ सिग्नल दस्ते की अगुवाई करते हुए
नजर आईं थी। एयरफोर्स की युद्ध क्षमता का परिचय देने के लिए रफाल, तेजस, आकाश मिसाइल सिस्टम और अस्त्र
मिसाइल का प्रदर्शन हुआ।
वायु रक्षा सामरिक नियंत्रण रेडार का भी प्रदर्शन हुआ। यह
विशाल वायु की निगरानी, विभिन्न हवाई लक्ष्यों का पता
लगना, शत्रु या मित्र की पहचान, कमांड
सेंटर तक डेटा पहुंचाने जैसे कई महत्वपूर्ण काम करता है। इसे मैदान, पहाड़, रेगिस्तान में पूर्व चेतावनी
के लिए तैनात किया जा सकता है।


