- Back to Home »
- State News »
- भारत के पास अपना संविधान है और वह उसके अनुसार चलता है, सीएए पर भटका रहे लोग…RSS महासचिव भैयाजी जोशी...
भारत के पास अपना संविधान है और वह उसके अनुसार चलता है, सीएए पर भटका रहे लोग…RSS महासचिव भैयाजी जोशी...
Posted by : achhiduniya
26 January 2020
नागपुर:- 71वें
गणतंत्र दिवस के अवसर पर नागपुर स्थित संघ मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में
राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बादराष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ [RSS] के महासचिव भैयाजी जोशी ने रविवार को कहा कि भारत में मुसलमानों
का कभी भी उत्पीड़न नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में संशोधित नागरिकता
कानून [CAA]
के खिलाफ गलत जानकारियों का प्रसार किया जा रहा
है। जोशी ने CAA
को लेकर पूछे गए एक प्रश्न के जवाब में कहा, अब तक, इस्लाम के अनुयायियों को इस
देश में किसी भी तरह के उत्पीड़न का सामना नहीं करना पड़ा है। अगर वहां से कोई भी
नागरिक आता है चाहे वह मुस्लिम ही क्यों न हो, वह भी
पहले से बने कानून के हिसाब से नागरिकता हासिल कर सकता है। इसमें समस्या क्या है? उन्होंने कहा, बिना गंभीरता से विचार किए हुए
गलत सूचनाओं का प्रसार किया जा रहा है।
अगर CAA के पीछे
की भावना को सही तरीके से समझा जाता तो इसे किसी के विरोध का सामना नहीं करना
पड़ता। जोशी ने कहा, सरकार ने बार-बार इस मुद्दे पर
स्पष्टीकरण दिया है, लेकिन अलग-अलग समूह अब भी इसके
खिलाफ माहौल तैयार कर रहे हैं। संसद ने इस कानून को पारित किया है और सब को इसे
स्वीकार्य करना चाहिए। जोशी ने कहा कि पूर्व में भी सरकारों ने नागरिकता कानून में
संशोधन किया है। जोशी ने लोगों से गलत जानकारियों से बचने की अपील की। संघ के
महासचिव ने कहा, यह देश के लिए अनिवार्य है कि कोई भी विदेशी यहां
न रहे। यह अधिनियम सिर्फ पाकिस्तान, बांग्लादेश
और अफगानिस्तान के हिंदुओं को ही नहीं बल्कि जैन, सिख, बौद्ध और ईसाईयों को भी नागरिक बनने की अनुमति देता है। इसलिए
अशांति फैलाना अच्छा नहीं है। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि भारत के पास
अपना संविधान है और वह उसके अनुसार चलता है।

