- Back to Home »
- State News »
- आमजन की सुरक्षा के साथ घर की भी सुरक्षा करेगी MP- POLICE, लॉन्च की एक दर्जन से अधिक सुविधाओ वाली वेबसाइट
आमजन की सुरक्षा के साथ घर की भी सुरक्षा करेगी MP- POLICE, लॉन्च की एक दर्जन से अधिक सुविधाओ वाली वेबसाइट
Posted by : achhiduniya
29 February 2020
जैसा की आप जानते है कानूनी व्यवस्था बनाए रखने के साथ आए दिन घटती वारदातों को रोकने
के साथ अपराधो को खत्म करने की ज़िम्मेदारी पुलिस प्रशासन पर होती है। अब मध्य प्रदेश पुलिस ने राजधानी भोपाल में लोगों की सहूलियत के
लिए वेबसाइट की शुरूआत की है अगर आप घर पर ताला लगाकर लंबी छुट्टी जा रहे हैं तो घर की देखभाल
पुलिस की पेट्रोलिंग टीम करेगी। यही नहीं घर में कोई बुजुर्ग अकेले हैं तो पुलिस
उन तक केयर टेकर भी पहुंचाएगी। सुविधा के
लिए आपको bhopalpolice.com नाम से
लॉन्च की गई वेबसाइट के सिटीजन सर्विसेस सेक्शन में जाकर एक फॉर्म भरना होगा।
फार्म से पुलिस को जानकारी मिलेगी कि आप कब और कितने दिन तक घर से बाहर हैं। जिसके
बाद चिन्हित स्थानों पर पुलिस पेट्रोलिंग योजना बनाकर मकानों की विशेष निगरानी
करेगी। वेबसाइट के जरिए होटल में ठहरने वाले मेहमानों की जानकारी भी पुलिस को दी
जा सकेगी। यदि होटल, लॉज में ठहरने कोई व्यक्ति आया
है, तो उसका भी फार्म इस वेबसाइट के जरिए भरा जा सकता है, जिससे पुलिस व होटल संचालक को काफी सहूलियत होगी। भोपाल डीआईजी
इरशाद वली के अनुसार वक्त
और जरूरत को देखते हुए आमजन की सहूलियत के मद्देनजर ये भोपाल पुलिस का नया कदम है।
इस वेबसाइट पर एक ही पेज पर एक दर्जन से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिसमें 14 से ज्यादा कामों के लिए पुलिस
थाने जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
केवल एक क्लिक पर हर काम हो जाएगा। वेबसाइट पर यह
सुविधाएं भी मिलेंगी- चरित्र सत्यापन, कर्मचारी
सत्यापन, किराएदार सत्यापन, घरेलू
मदद, एफआईआर की जानकारी, गिरफ्तार
व्यक्ति की जानकारी, पासपोर्ट की जानकारी, चोरी या
गुम वाहन की जानकारी, गुम वस्तुओं की जानकारी, अतिथि वरिष्ठ नागरिक देखभाल, खाली घर
की जानकारी,
गुम मोबाइल फोन की जानकारी, प्रेस नोट, सूचनाएं, भोपाल आई ऐप लिंक, हेल्पलाइन
संपर्क, अतिथि मोबाइल ऐप लिंक, सोशल
मीडिया ऐप,
यातायात चेतावनी आदि। इन सुविधाओं के साथ-साथ
उक्त वेबसाइट को नियमित रूप से अपडेट किया जाएगा व आगामी समय मे इसमें सेफ्टी व
अवेयरनेस संबंधी अन्य सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएगी।{आभार}


