- Back to Home »
- Religion / Social , State News »
- 5 लाख 84 हजार 572 दीपों के साथ जगमगाई अयोध्या की रामनगरी...
Posted by : achhiduniya
13 November 2020
उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना महामारी के दौरान भी श्रीराम मंदिर का निर्माण
संभव कर दिया है। अयोध्या के सपने को पूरा करने के लिए हम उनके आभारी हैं। संबोधन
के बाद सीएम योगी राम की पैड़ी पर सरयू की आरती की। सरयू के रामघाट पर सरयू की
आरती के बाद वैदिक मंत्रों के बीच पांच लाख 84 हजार 572 दीपों के जलाने का रिकॉर्ड बना। साथ ही अगले साल 7.51 लाख दीपों के जलाने की घोषणा भी। इस अवसर पर साकेत
विश्वविद्यालय और पोस्ट ऑफिस विभाग की ओर से दिव्य दीपोत्सव का कवर भी जारी किया
गया। भविष्य के अयोध्या को केंद्र में रखकर सूचना विभाग की ओर से एक लघु फिल्म भी
दिखाई गई। रामनगरी के आंगन से बहती पतित-पावनी सरयू। इसमें झिलमिल करते दीपकों से
रौशन घाट और आसमान के चांद-सितारों का सरयू में प्रतिबिम्ब। कुल मिला कर यही अहसास
हो रहा था मानो अपने राम के स्वागत में सितारे भी जमी पर उतर आए हों। कुछ ऐसा ही
अहसास था दीपोत्सव 2020 में राम की नगरी अयोध्या का।
सिर्फ अयोध्या ही क्यों पूरी दुनिया के करोड़ों रामभक्तों ने भी वर्चुअल रूप से खुद
को इस दीपोत्सव से जोड़ कर त्रेता युग के उस आनंद का अहसास किया जो उस समय अवध के
लोगों ने किया था, जब उनके अपने राम मय सीता और लक्ष्मण 12 साल के वनवास के बाद कौशलपुरी लौटे थे। कोरोना वायरस संक्रमण
को लेकर इस बार रामनगरी अयोध्या में दीपोत्सव पर पाबंदियां सख्त रहीं। भीड़ एकत्र
न होने पाए इसके लिए रामनगरी में बाहरी लोगों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित
रहा। अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कई
पीढ़ियों से सभी के मन में एक ही तमन्ना थी कि हम भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के
निर्माण कार्य को अपनी आंखों से देख लेते तो हमारा जन्म और जीवन धन्य हो जाता। वह
कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण सफल हुआ है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा
कि प्रदेशवासियों और सभी श्रद्धालु भक्तों की तरफ से मैं प्रधानमंत्री मोदी का
अभिनंदन करता हूं कि उनकी प्रेरणा से, उनके
मार्गदर्शन से, उनकी रणनीति से पांच सदी का संकल्प पूरा होते हुए
देश और दुनिया देख रही है। हमने न केवल राम की पैड़ी को अविरल और निर्मल बना दिया
है बल्कि उसका विस्तार भी किया है, इस साल 5.51 लाख दीपक जल रहे हैं अगले वर्ष ये संख्या 7.51 लाख पहुंचने वाली है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब देश का
नेतृत्व यशस्वी हाथों में होता है तो उस देश को दुनिया की ताकत बनने से कोई रोक
नहीं सकता है,
इसलिए भारत दुनिया के सामने अपनी ताकत का अहसास
कराने में सफल है। जनता का विश्वास प्रधानमंत्री मोदी जी के साथ है।



