Posted by : achhiduniya 10 April 2021

महाराष्ट्र मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। उद्धव ठाकरे ने बैठक में यह साफ कर दिया कि कोरोना को रोकने के लिए अब कोई और चारा नहीं बचा है और लॉकडाउन लगाना ही होगा। हालांकि, विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस और एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे ने इसका विरोध किया। इसके बाद तय किया गया कि रविवार को टास्क फोर्स की बैठक में लॉकडाउन पर 

आखिरी फैसला लिया जाएगा। बैठक के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने संवाददाताओं को बताया कि कोरोना वायरस की चेन के लिए लॉकडाउन लगाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि रविवार को टास्क फोर्स की बैठक होगी जिसमें लॉकडाउन लगाने पर फैसला लिया जाएगा। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक ने बैठक के बाद कहा, सख्त प्रोटोकॉल के बावजूद कोविड-19 के केस बढ़ रहे हैं। आने वाले दिनों में स्वास्थ्य ढांचे पर और दबाव बढ़ सकता है। 

मुख्यमंत्री कल टास्क फोर्स के साथ बैठक करेंगे, जिसके बाद आगे का फैसला लिया जाएगा। कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री असलम शेख ने कहा, सरकार लॉकडाउन से बचना चाहती है इसलिए सख्त पाबंदियां और वीकेंड लॉकडाउन लगाना पड़ा। लेकिन इनका कोरोना केसों पर कोई असर नहीं दिख रहा है। महाराष्ट्र में लॉकडाउन लगना लगभग तय हो गया है। उद्धव सरकार का कहना है कि कोरोना महामारी को रोकने के लिए राज्य में पूर्ण पाबंदी जरूरी है। रविवार को कोविड-19 टास्क फोर्स से बैठक के बाद 

इस पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी। लॉकडाउन कितने दिनों के लिए लगाया जाएगा और इस दौरान किस तरह की गतिविधियां की छूट होगी और किन गतिविधियों पर पूरी तरह रोक होगी, यह भी टास्क फोर्स की बैठक में तय हो सकता है। कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए सरकार पहले ही पूरे राज्य में वीकेंड लॉकडाउन लगा चुकी है तो अन्य दिनों में नाइट कर्फ्यू लागू है। वीकेंड लॉकडाउन शुक्रवार रात 8 बजे शुरू हुआ और सोमवार को सुबह 7 बजे तक लागू रहेगा। मुंबई, नागपुर, पुणे, औरंगाबाद जैसे शहरों में कोरोना संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है। 

 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एक्शन,6 हिरासत में, टिन्नू यादव की तलाश जारी।@ बंगाल विधानसभा में सोमवार को पेश किया जा सकता है UCC बिल -सूत्र।@ छत्तीसगढ़ में UCC का ड्राफ्ट तैयार करेगी देसाई समिति, साय सरकार ने शुरू की कानूनी प्रक्रिया।@ पटना में खान सर के कोचिंग में शॉर्ट सर्किट, चिंगारी देख क्लासरूम से भागे छात्र।@ बिहार ड्राइविंग लाइसेंस के नियम में बदलाव, अब ट्रेनिंग सर्टिफिकेट होगा अनिवार्य।@ भरत तिवारी केस के आरोपी SDPO पर 19 साल पहले भी लगा था गलत एनकाउंटर का आरोप, क्लीन चिट पर मानवाधिकार था असहमत। @ पाइल्स का ऑपरेशन कराने के बाद युवक की मौत- रायगढ़ के खरसिया अस्पताल में परिजनों ने डॉक्टरों पर उठाए सवाल।@ नीट यूजी 2026: री-नीट की आंसर-की का 22 लाख छात्रों को इंतजार, फिजिक्स के इन 2 सवालों पर फंसा पेंच।@ कोचिंग संचालकों ने अनिश्चितकालीन बंद का किया ऐलान- शिवपुरी में फायर सेफ्टी नियमों पर स्पष्ट गाइडलाइन की मांग।@ दिल्ली में लगेंगे 25 से ज्यादा चार्जिंग पॉइंट वाले सुपर स्टेशन! मेट्रो स्टेशन और बाजारों में बनेंगे EV हब। @ उज्जैन में मुहर्रम के जुलूस में स्टंट, क्रेन से कार लटकाकर आसमान में 40 फीट ऊपर किया ब्लास्ट।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -