Posted by : achhiduniya 09 January 2022

झारखंड में कोरोना मरीजों के इलाज के दौरान होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों को जो मुख्यमंत्री कोरोना राहत किट दिया जा रहा है उसमें एक्सपायर्ड दवा दी गई है। किट में मास्क, जरूरी दवा और सेनेटाइजर दिया गया है। राज्य में बड़ी संख्या में संक्रमित मरीजों को मुख्यमंत्री कोरोना राहत किट दिए गए हैं। लेकिन उनमें एक्सपायरी दवाइयां थीं। किट में मौजूद एंटी एलर्जी की दवा लेवोसेल एम 11 
नवंबर 2021 को ही एक्सपायर हो गई थी। एक्सपायर हो चुकी दवाइयों का यह किट सैंकड़ों मरीज तक पहुंच चुका था। एंटी एलर्जी की दवा सभी मरीजों को लगातार 10 दिन तक खाने की सलाह दी जाती है। किट में एक्सपायरी दवा का मामला सामने आने पर हड़कंप मच गया है। बुंडू एसडीएम अजय कुमार ने कहा कि इस मामले की जानकारी रांची डीसी को दे दी गई है। साथ ही उन्होंने कहा कि इसमें जिला प्रोग्राम मैनेजर समरेश की लापरवाही उजागर हुई है। इधर, रांची 
सिविल सर्जन डॉ विनोद कुमार ने कहा कि पुराने किट में दवा चेंज करने के दौरान गलती हुई है। जिसकी गलती से किट के माध्यम से एक्सपायरी दवा गई है, उस पर जांच करते हुए कार्रवाई की जाएगी। मेडिसीन किट में एक्सपायरी दवा के मामले में सदर अस्पताल प्रबंधन द्वारा भी जांच शुरु कर दिया गया है। कहा गया है कि संबंधित पदाधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी। प्रबंधन की ओर से कहा गया कि कुछ किट पुराने थे, जिनमें लिवोसेम-एम नाम की दवा थी। होम 

आइसोलेटेड मरीजों को ऐसे किट के वितरण रोक लगा दी गयी है। फिलहाल जो किट होम आइसोलेटेड मरीजों को वितरित किया जा रहा है, उसमें यह दवाई नहीं है। सिविल सर्जन ने किट लेने वाले मरीजों से अपील किया है कि भूलवश अगर दवा पहुंच गयी हो तो मरीज  इसका सेवन ना करें। एसडीओ बुंडू अजय कुमार ने कहा कि इस मामले में जांच कर दोषी पर कार्रवाई की जाएगी। कोविड के होम आइसोलेटेड मरीजों को दिए जाने वाले मुख्यमंत्री कोरोना राहत किट में एक्सपायरी दवा के मामले पर जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। मामले को संज्ञान में लेते हुए रांची डीसी ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश 

दिए हैं। डीसी ने कहा कि जो भी इसके लिए दोषी हैं, उस पर नियम संगत कार्रवाई की जाएगी। संक्रमितों को जरूरत पड़ने पर जिला प्रशासन ने फौरन एंबुलेंस उपलब्ध कराने की तैयारी की है। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 0651-2200009 जारी किया गया है। एंबुलेंस के लिए इस नंबर पर फोन किया जा सकता है।{साभार}

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ ऑपरेशन सिंदूर के बाद 12 देशों ने भारतीय सेना से सीखे आतंकियों से निपटने के गुर-मेघालय में बड़ा अभ्यास। @ दिल्ली में गिरी पांच मंजिला इमारत, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका-NDRF ने शुरू किया रेस्क्यू।@ मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर BJP का जनसंपर्क अभियान, केंद्रीय मंत्रियों से लेकर CM तक उतरेंगे मैदान में। @ मुझे मारना चाहते थे, BJP प्रायोजित है पूरी साजिश', हमले के बाद बोले अभिषेक बनर्जी।@ चीन को घेरने लगी ब्रह्मोस? वियतनाम के बाद इंडोनेशिया भी खरीदने को तैयार।@ दिल्ली-एनसीआर में आंधी- बारिश को लेकर इमरजेंसी अलर्ट, एकाएक बजने लगे सभी के मोबाइल फोन।@ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुकेश चंद्र, जैकलीन फर्नांडिस समेत अन्य पर तय होंगे आरोप, कोर्ट ने दिया निर्देश।@ पंजाब में 65000 से ज्यादा कर्मचारियों की होगी नौकरी पक्की, 7 स्पेशल कोर्ट को मंजूरी।@ घूसखोर पंडत टाइटल विवाद पर मनोज बाजपेयी को मिली थी धमकियां, कहा- उन लोगों के साथ कीचड़ में मत उतरो।@ बिहार के कॉलेज छात्रों के लिए खुशखबरी-अब समय पर होंगी परीक्षाएं, रिजल्ट भी नहीं होगा लेट, राजभवन का नया नियम।@ शालीमार बाग में बुलडोजर एक्शन-SC के आदेश पर 150 अवैध मकानों को ढहाना शुरू।@ आंध्र प्रदेश-तुंगभद्रा नदी में डूब रही लड़की को बचाने की कोशिश में पांच लोग डूबे। @ हिंगोली में हादसा-जनगणना का काम कर घर लौट रहे दो शिक्षकों की मौत, पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -