- Back to Home »
- Religion / Social »
- वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने अयोध्या की राम पैड़ी पर 17 लाख दीपोत्सव कार्यक्रम पीएम मोदी होंगे शामिल...
Posted by : achhiduniya
21 October 2022
राम की नगरी अयोध्या में इस बार दीपोत्सव
कार्यक्रम काफी भव्य रहेगा। इस बार अयोध्या में छठवां दीपोत्सव मनाया जा रहा है।
इस बार रिकॉर्ड दीपों को जलाकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया जाएगा। अबकी बार
दीपोत्सव कार्यक्रम में 17 लाख दीए जलाने का लक्ष्य है। अवध विश्वविद्यालय के
कुलपति ने जानकारी दी है कि 21 अक्टूबर से दीया बिछाने का कार्यक्रम शुरू होगा,जबकि 22 अक्टूबर को दीए में तेल डाला जाएगा। उन्होंने
जानकारी दी कि यह काम कम समय में पूरा कर लिया जाएगा, ताकि
23 अक्टूबर को दीया जलाने का काम ही बचे। कुलपति ने आगे कहा कि हम सभी मिलकर
कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराएंगे। इस बार अयोध्या में
दीपोत्सव कार्यक्रम में 17
लाख दीपक जलाए जाएंगे। बीते साल 9 लाख मिट्टी के दिए जलाए गए थे। जबकि साल 2020
में 5.84 लाख दीपक जलाए गए थे। इस बार फिर से दीपोत्सव कार्यक्रम वर्ल्ड रिकॉर्ड
बनाने की ओर अग्रसर है। इस बार
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। आगामी 23 अक्टूबर को दीपोत्सव कार्यक्रम होगा। दीपोत्सव कार्यक्रम को
ऐतिहासिक बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी ताकत झोंक दिया है। प्रधानमंत्री के आगमन
को मद्देनजर रखते हुए
सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अयोध्या में
पीएम मोदी दीपोत्सव के साथ-साथ भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक में भी शामिल होंगे। 23 अक्टूबर को पीएम मोदी अयोध्या में रहेंगे। शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक उनका कार्यक्रम है।
शाम पांच बजे वे रामलला के दर्शन करेंगे। साथ ही राम जन्मभूमि तीर्थ का मुआयना भी
करेंगे। उसके बाद शाम 6 बजे सरयू घाट पर आरती
कार्यक्रम
में भाग लेंगे। 6.40 बजे राम पैड़ी पर दीपोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। पीएम
मोदी इस दौरान साढ़े सात बजे होने वाली ग्रीन व डिजिटल आतिशबाजी का भी नजारा
देखेंगे। इसको लेकर अयोध्या जिला प्रशासन दिन-रात तैयारियों में जुटा है। यूपी के
पीएम योगी आदित्यनाथ हाल ही में अयोध्या पहुंचे थे, जहां वो
कार्यक्रम से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिए थे और अधिकारियों संग बैठक भी की
थी।
.jpg)


.jpg)