Posted by : achhiduniya 29 November 2022

आप किसी डिस्काउंट सेल या शॉपिंग करने किसी शोरूम में जाते है तो अक्सर आपको कपड़ो के ट्रायल लेने या उसे पहनकर देखने की इच्छा होती है ऐसे में आपको सावधानी बरतनी चाहिए ताकि आप सुरक्षित रहें। कई असमाजिक तत्व ट्रायल  रूम में हिडेन कैमरा लगा देते है जिससे आपकी नंगी तस्वीर आसानी से लेकर उसे पॉर्न साइड पर अच्छे दामो मे बेच कर मोटी रकम कमाई जा सके   आज हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप छुपे हुए कैमरों को आसानी से पकड़ सकते है। आज कल ऐस कैमरे अब बहुत आसानी से मिल जाते हैं जिन्हें हैंगर, बटन, कैप, चश्मे, पेन, हुक, जूते, बेल्ट यहां तक कि इलेक्ट्रिक प्लग और टेबल  क्लॉक में भी छिपाया जा सकता है। इनका लेंस इतना छोटा होता है कि इन्हें आसानी से देखा नहीं जा सकता। इसलिए ऐसी हर चीज को एक बार गौर से जरूर देखें। प्ले 
स्टोर पर कई ऐप्लीकेशन ऐसे हैं जिनकी मदद से आप हिडेन कैमरा डिटेक्ट कर सकते हैं। इसे अपने स्‍मार्टफोन में इनस्‍टॉल करने के बाद आपको बस इतना करना होगा किसी भी पब्लिक या प्राइवेट प्लेस में जाने पर इस एप्लिकेशन को ऑन कर दें। ऑन करते ही आपके फोन पर एक स्टार्ट डिटेक्ट का ऑप्शन आएगा। इसे क्लिक करते ही ये छिपे हुए कैमरे की स्कैनिंग शुरू कर देगा। जहां भी स्पाई कैमरे से रिकॉर्डिंग हो रही होगी, उस जगह आपके मोबाइल में रेड या ब्लैक लाइट जलने 
लगेगी। आजकल बाजार में ऐसे कैमरे भी उपलब्ध हैं जो एक्टिविटी ट्रैक कर ऑन हो जाते हैं। उन्हें ऑफ या ऑन करने की जरूरत नहीं पड़ती। ऑन होते ही इनमें से एक आवाज निकलती है, जो बीप या वाइब्रेशन की तरह हो सकती है। ऐसे में ट्रायल रूम या वाशरूम में जाते समय ध्‍यान रखें कि इस तरह की कोई आवाज तो आपको सुनाई नहीं दी।  ट्रायलरूम में जाकर कपड़े बदलने से पहले एक बार वहां की सभी लाइटें बंद कर दें। फिर चारों तरफ गौर से देखें। अगर आपको कहीं 
लाल या हरी लाइट दिखे तो सतर्क हो जाइए। ये कैमरे की लाइट हो सकती है। इसके अलावा चार्जिंग सॉकेट, एग्‍जॉस्ट फैन, शॉवर, नल की टोंटी, वॉशबेसिन की टोंटी और शीशे को ध्यान से देखें। कैमरों में ऐसी सिग्नल लाइट होती हैं। अगर आप किसी शोरूम या दुकान के ट्रायलरूम या बाथरूम में है तो वहां लगे शीशे की जांच करें। शीशे में हिडन कैमरा चेक करने के लिए सबसे पहले शीशे पर एक उंगली रखें। अगर शीशे पर रखी उंगली और शीशे में दिख रही उंगली के बीच में गैप 
है तो इसका मतलब है कि वहां कोई कैमरा नहीं लगा है। इसके उलट अगर शीशे पर रखी उंगली और उसमें दिख रही उंगली के बीच गैप नहीं रहता है और वो एक दूसरे से जुड़ी हुई दिख रहीं है तो इसका मतलब है कि शीशे के पीछे से आप पर नजर रखी जा रहा है और वहां हिडेन कैमरा लगाया गया है। इसके अलावा शीशे के ब्फर और कोनों को भी अच्‍छी तरह चेक करें। इसके अलावा अगर ट्रायल रूम या कमरे में जाकर आपके मोबाइल कैमरा का नेटवर्क चला जाए या कॉल  न लगे तो समझ लें कि वहां कैमरा छिपा है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ द्वारका में धतूरा गैंग का पर्दाफाश, मीठी बातों में फंसाकर बुजुर्गों को पिलाते नशे वाला जूस, फिर करते गहने साफ। @ पश्चिम बंगाल को लेकर निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला, मुख्य सचिव और गृह सचिव को पद से हटाया।@ खाड़ी की जंग से कश्मीर के पर्यटन का बुरा हाल खाली हाउसबोट, सूने बाजार।@ ओडिशा-हॉस्पिटल के ICU में लगी भीषण आग, 10 मरीजों की मौत, 11 स्टाफ मेंबर्स बुरी तरह जख्मी।@ हमें कर्ज और शिकायतें विरासत में मिले, हमने पंजाब को विकास के रास्ते पर लौटाया-CM भगवंत मान।@ RSS का बड़ा बदलाव, प्रांत खत्म, बनेंगे 80 संभाग, चुनाव में जाति आधारित विश्लेषण बंद करने की अपील।@ दिल्ली में हुई पॉलिटिकल साइंस कॉन्क्लेव, नीति विशेषज्ञों और शिक्षाविदों ने गढ़ा भविष्य का राजनीतिक रोडमैप।@ ओडिशा के मयूरभंज में बवंडर ने मचाई तबाही, हवा में उछाली गाड़ियां, 70 से ज्यादा घरों को नुकसान।@ तेल ने बदली सऊदी-ईरान की किस्मत तो थोरियम बदलेगा भारत की, अनदेखी पर परमाणु वैज्ञानिक ने चेताया।@ पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को दो फेज में वोटिंग, 4 मई को चुनाव नतीजे।@ तेलंगाना में पुलिस का आधी रात छापा, ड्रग्स लेते पकड़े गए TDP सांसद और BRS के पूर्व विधायक, फायरिंग भी हुई।@ रमजान में कराची बेहाल, 15 घंटे की अघोषित गैस कटौती, 50% आपूर्ति घटी, जनता में हाहाकार।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -